इंदौरा। भाजपा संगठनात्मक जिला नूरपुर की विधानसभा इंदौरा के मंडल गंगथ की मासिक बैठक बरोटी स्थित शिव मंदिर में मंडल अध्यक्ष जोगिंदर शर्मा (मिंटू) की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में जिला प्रभारी सुरेश चंदेल और इंदौरा की पूर्व विधायक रीता धीमान की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर जोर दिया। उनके मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होने की बात कही गई।
बैठक में संगठन की मजबूती के साथ जनसेवा और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया गया। पार्टी की ओर से कहा गया कि प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की महत्वपूर्ण कड़ी है और सशक्त संगठन एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ जनहित की आवाज को और मजबूती से उठाने के लिए कार्य किया जाएगा।



For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


