गिरिपार के चार युवाओं ने एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया (AKFI) की नेशनल टेक्निकल ऑफिशियल (रेफरी) परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। खास बात यह है कि सफल युवाओं में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी स्टार और भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान पुष्पा राणा की बहन संतोष राणा भी शामिल हैं।
इन चार युवाओं ने हासिल की सफलता
नेशनल टेक्निकल ऑफिशियल परीक्षा पास करने वालों में संतोष राणा के अलावा जास्वी गांव के कबड्डी खिलाड़ी और सगे भाई पवन जस्टा व विलम जस्टा तथा नैनीधार गांव के अनिकेत ठाकुर शामिल हैं। चारों की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
कबड्डी जगत से मिली बधाइयां
चारों युवाओं की सफलता पर प्रदेश कबड्डी संघ के महासचिव कुलदीप राणा, जिला इकाई के पूर्व महासचिव जीएस नेगी और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी स्टार पुष्पा राणा ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने युवाओं की इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


