मझगरा: विकास खंड रैत की ग्राम पंचायत मझगरा स्थित बाबा बड़भाग सिंह के मंदिर में बाबा जी का जन्म दिवस श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। मंदिर की सेविका इंदिरा मनकोटिया के सानिध्य में आयोजित धार्मिक समागम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद मंदिर परिसर में हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामवासियों ने पूर्ण आहुति डालकर सुख-समृद्धि की कामना की।
श्री गुरु ग्रंथ साहिब की स्थापना, शबद कीर्तन से निहाल हुई संगत
धार्मिक समागम के दौरान श्री गुरु ग्रंथ साहिब की स्थापना की गई। त्रिलोकपुर के प्राचीन गुरुद्वारे के मुख्य पाठी सरदार गुरमीत सिंह ने शबद कीर्तन के माध्यम से संगत को निहाल किया। इसके उपरांत श्री गुरु ग्रंथ साहिब का भोग डाला गया।
महिलाओं ने भजन-कीर्तन से बांधा समां
इस अवसर पर स्थानीय महिलाओं ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर धार्मिक वातावरण को और भक्तिमय बना दिया। भजन-कीर्तन के दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए। कार्यक्रम के अंत में समस्त संगत को भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया।
धार्मिक समागम को सफल बनाने में ज्योति मनकोटिया, निशंक मनकोटिया, अमित शर्मा, मानवी शर्मा, आशा मिन्हास, अनीता राणा, संगीता मनकोटिया, किरण राणा, निश्चय, रिपन मिन्हास और विक्रम राणा सहित अन्य लोगों का विशेष सहयोग रहा।




For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


