कलियाडा: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलियाडा में आयोजित रैत जोन की जोनल स्तरीय अंडर-14 बालक एवं बालिका वर्ग की तीन दिवसीय स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता का आज समापन हो गया। समापन समारोह में जिला उप शिक्षा निदेशक एलिमेंट्री बलविंदर गुलेरिया और जॉइंट डायरेक्टर संजय ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। दोनों अतिथियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
स्थानीय स्कूल के प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने मुख्य अतिथियों और अन्य अतिथियों का भव्य स्वागत किया। इस दौरान स्थानीय स्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसने सभी का मन मोह लिया।
कबड्डी में इन स्कूलों ने जीते मुकाबले
तीन दिवसीय प्रतियोगिता के कबड्डी मुकाबलों में बालक वर्ग में चढ़ी स्कूल ने कनौल स्कूल को हराकर जीत दर्ज की। वहीं, बालिका वर्ग में बड़ंज स्कूल ने परेई स्कूल को पराजित किया।
वॉलीबॉल में भी दिखा रोमांच
वॉलीबॉल के बालक वर्ग में केटलू स्कूल ने सराह स्कूल को हराया। बालिका वर्ग में बड़ज स्कूल ने परेई स्कूल को पराजित कर मुकाबला अपने नाम किया।
बैडमिंटन में दरीणी और सराह स्कूल का दबदबा
बैडमिंटन के बालक वर्ग में दरीणी स्कूल ने नेरटी स्कूल को हराया। वहीं, बालिका वर्ग में सराह स्कूल की टीम ने भनाला स्कूल को पराजित किया।
खो-खो में रेहलू और घरों स्कूल विजेता
खो-खो के मुकाबलों में बालक वर्ग में रेहलू स्कूल ने चडी स्कूल को हराया, जबकि बालिका वर्ग में घरों स्कूल ने कलियाडा स्कूल को पराजित किया।
मार्च पास्ट में कलियाडा स्कूल विजेता
मार्च पास्ट प्रतियोगिता में कलियाडा स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि बलविंदर गुलेरिया ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों से विद्यार्थियों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत और लगन के साथ खेलने वाला खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकता है।
रिशु पठानिया ने बताया कि प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले चयनित खिलाड़ी अब जिला स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर अजय शर्मा, नवीन मिन्हास, रिशु पठानिया, स्थानीय स्कूल के समस्त शिक्षक तथा विभिन्न स्कूलों से आए टीम इंचार्ज उपस्थित रहे।




For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


