Kangra: धर्मशाला कॉलेज के NCC कैडेट्स का कमाल, ATC-247 में जीते 7 गोल्ड मेडल; प्रज्ञा और मनिषा का हुआ खास चयन

Date:

--Advertisement--

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धर्मशाला के 1 एचपी (जी) बटालियन एनसीसी, सोलन से जुड़े एनसीसी कैडेट्स ने वार्षिक प्रशिक्षण शिविर एटीसी-247 में शानदार प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। यह प्रशिक्षण शिविर बदाह साहिब, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश में आयोजित किया गया।

शिविर के दौरान कैडेट्स ने खेल, सांस्कृतिक और विभिन्न प्रतियोगितात्मक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कैडेट्स ने रस्साकशी, पोस्टर मेकिंग, सोलो डांस सहित अन्य प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल सात स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

शिविर में कैडेट प्रज्ञा का चयन बेस्ट कैडेट श्रेणी के लिए किया गया, जबकि कैडेट मनिषा का चयन आरडीसी चयन शिविर के लिए ड्रिल श्रेणी में हुआ। दोनों कैडेट आगामी स्तर पर अपने महाविद्यालय और बटालियन का प्रतिनिधित्व करेंगी।

महाविद्यालय के लिए एक और बड़ी उपलब्धि तब रही, जब सीनियर अंडर ऑफिसर (एसयूओ) कैडेट करन को एटीसी-247 के लिए कैंप सीनियर नियुक्त किया गया। उन्होंने करीब 25 संस्थानों के 600 कैडेट्स से जुड़ी जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया और अपने नेतृत्व, अनुशासन तथा प्रबंधन क्षमता का परिचय दिया।

कैंप सीनियर के रूप में उनकी समर्पित सेवा, उत्कृष्ट नेतृत्व और उल्लेखनीय योगदान के लिए कैंप कमांडेंट कर्नल विवेक भटारा ने उन्हें स्वर्ण पदक और एनसीसी मग से सम्मानित किया।

इस उपलब्धि पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धर्मशाला के प्राचार्य प्रो. राकेश पठानिया ने सभी एनसीसी कैडेट्स को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कैडेट्स के अनुशासन, मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित करती हैं।

एनसीसी कैडेट्स की सफलता पर एनसीसी कैप्टन डॉ. मोनिका शर्मा ने भी खुशी जताई और उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कैडेट्स को निरंतर मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ने तथा भविष्य में भी महाविद्यालय और बटालियन का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धर्मशाला के एनसीसी कैडेट्स का एटीसी-247 में यह प्रदर्शन महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हरनेरा-बड़ंज तत्वानी सड़क की हालत चिंताजनक, खतरे में आवाजाही; जल्द मरम्मत की मांग

हरनेरा से बड़ंज तत्वानी जाने वाली सड़क की कमजोर स्थिति ने स्थानीय लोगों और वाहन चालकों की चिंता बढ़ा दी है। लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द निरीक्षण और आवश्यक मरम्मत की मांग की है।

नूरपुर विधायक रणबीर सिंह निक्का की भाजपा विधायक दल की बैठक में अहम मौजूदगी, सदन में जनहित के मुद्दे मजबूती से उठाने पर बनी...

नूरपुर विधायक ठाकुर रणबीर सिंह निक्का भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुए। बैठक में सदन की आगामी कार्यवाही, जनहित के मुद्दों और हिमाचल प्रदेश के विकास को लेकर पार्टी की रणनीति पर चर्चा हुई।

हिमाचल के हजारों TGT शिक्षकों को झटका, 2006-07 नियुक्तियों का विशेष वरिष्ठता लाभ वापस; पदोन्नति पर भी पड़ सकता है असर

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा निदेशालय ने 2006 और 2007 में नियुक्त टीजीटी शिक्षकों को दिए गए विशेष वरिष्ठता लाभ वापस ले लिए हैं। हाईकोर्ट के फैसले के अनुपालन में अंतिम वरिष्ठता सूची में संशोधन किया गया है, जिससे शिक्षकों की पदोन्नति और सेवा संबंधी दावों पर असर पड़ सकता है।

Himachal: एक लाख रुपये की रिश्वत लेते महिला पटवारी गिरफ्तार, लैंड वेल्यू प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर मांगी थी रकम

सोलन के बरोटीवाला पटवार सर्कल में विजिलेंस ब्यूरो ने महिला पटवारी ललिता को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि लैंड वेल्यू प्रमाण पत्र बनाने के बदले रिश्वत मांगी गई थी।