हिमाचल के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी, JBT-TGT के 5,209 पद खाली; 3,214 प्राइमरी स्कूल एक-एक शिक्षक के सहारे

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी का बड़ा आंकड़ा सामने आया है। प्रदेश में जेबीटी और टीजीटी के कुल 5,209 पद खाली हैं। इनमें अकेले जेबीटी के 4,019 पद रिक्त हैं। वहीं, टीजीटी कला के 646, नॉन मेडिकल के 318 और मेडिकल के 226 पद खाली पड़े हैं। यह जानकारी शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सोमवार को विधानसभा में विधायक पवन कुमार काजल, हंस राज, जीत राम कटवाल और दलीप ठाकुर के सवाल के लिखित जवाब में दी।

शिक्षा मंत्री के अनुसार प्रदेश के 3,214 राजकीय प्राथमिक विद्यालय और 101 राजकीय माध्यमिक विद्यालय एक-एक शिक्षक के सहारे चल रहे हैं। जेबीटी के कुल 20,116 स्वीकृत पदों में से 14,132 पद भरे हुए हैं, जबकि 4,019 पद खाली हैं।

किस श्रेणी के कितने पद भरे गए

टीजीटी कला के 8,486 स्वीकृत पदों में से 7,582 पद भरे हुए हैं। टीजीटी नॉन मेडिकल के 5,165 स्वीकृत पदों में 4,613 और टीजीटी मेडिकल के 3,068 स्वीकृत पदों में 2,828 पद भरे गए हैं। इन चारों श्रेणियों में कुल 36,835 पद स्वीकृत हैं, जिनमें 29,155 पद भरे हुए हैं।

31 जुलाई 2026 तक टीजीटी के 1,190 पद रिक्त थे। इनमें से 764 पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है। इनमें महज 13 पद बैचवाइज भर्ती के माध्यम से भरे जा रहे हैं। वर्तमान में इन 13 पदों के अलावा टीजीटी के किसी अन्य पद के लिए बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया नहीं चल रही है।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि बैचवाइज भर्ती के लिए अलग से वार्षिक अथवा समयबद्ध भर्ती कैलेंडर जारी करने का प्रस्ताव फिलहाल विचाराधीन नहीं है। निर्धारित बैचवाइज कोटे के तहत वर्ष 2024 में जेबीटी के 1,161 और टीजीटी के 1,042 पद भरे जा चुके हैं। अन्य रिक्त पदों को भी निर्धारित भर्ती प्रक्रिया के तहत चरणबद्ध तरीके से भरने की बात कही गई है।

3,214 प्राइमरी स्कूलों में एक शिक्षक

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी का एक और चिंताजनक पहलू यह है कि 3,214 राजकीय प्राथमिक विद्यालय और 101 राजकीय माध्यमिक विद्यालय केवल एक-एक शिक्षक के सहारे चल रहे हैं। इसके अलावा 393 प्राथमिक और तीन माध्यमिक स्कूलों में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत शिक्षकों के माध्यम से पढ़ाई करवाई जा रही है।

सरकार के अनुसार प्रदेश में प्राथमिक स्तर पर 12 विद्यार्थियों पर एक शिक्षक, माध्यमिक स्तर पर 11 विद्यार्थियों पर एक शिक्षक और उच्च एवं वरिष्ठ माध्यमिक स्तर पर 10 विद्यार्थियों पर एक शिक्षक उपलब्ध है।

एनटीटी के 6,297 पदों में अब तक 518 भरे

शिक्षा मंत्री ने बताया कि प्रदेश के 6,297 प्राथमिक स्कूलों में एनटीटी प्री-प्राइमरी शिक्षकों की तैनाती का निर्णय लिया गया है। इसके लिए राज्य इलेक्ट्रॉनिक विकास निगम ने 14 एजेंसियों को साक्षात्कार कराने का काम सौंपा था। एजेंसियों की ओर से साक्षात्कार भी कराए गए, लेकिन योग्य अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होने के कारण सभी पद नहीं भरे जा सके।

अब सरकार भविष्य में डाइट के माध्यम से एनटीटी प्रशिक्षण शुरू करने पर विचार कर रही है। इसके लिए राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) को प्रस्ताव भेजा जाएगा। एनटीटी के 6,297 पदों में से अभी तक 518 पदों पर भर्ती की जा चुकी है और शेष पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल के हजारों TGT शिक्षकों को झटका, 2006-07 नियुक्तियों का विशेष वरिष्ठता लाभ वापस; पदोन्नति पर भी पड़ सकता है असर

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा निदेशालय ने 2006 और 2007 में नियुक्त टीजीटी शिक्षकों को दिए गए विशेष वरिष्ठता लाभ वापस ले लिए हैं। हाईकोर्ट के फैसले के अनुपालन में अंतिम वरिष्ठता सूची में संशोधन किया गया है, जिससे शिक्षकों की पदोन्नति और सेवा संबंधी दावों पर असर पड़ सकता है।

Himachal: एक लाख रुपये की रिश्वत लेते महिला पटवारी गिरफ्तार, लैंड वेल्यू प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर मांगी थी रकम

सोलन के बरोटीवाला पटवार सर्कल में विजिलेंस ब्यूरो ने महिला पटवारी ललिता को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि लैंड वेल्यू प्रमाण पत्र बनाने के बदले रिश्वत मांगी गई थी।

विधानसभा में विधायक केवल सिंह पठानिया के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल का जवाब, 414 एड्स नियंत्रण कर्मियों के नियमितीकरण का कोई प्रस्ताव...

हिमाचल प्रदेश में एड्स नियंत्रण संस्थाओं के तहत काम कर रहे 414 कर्मचारियों के नियमितीकरण का कोई प्रस्ताव नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने विधानसभा में यह जानकारी दी। वहीं, आशा वर्करों के नियमितीकरण या विभाग के रिक्त पदों पर समायोजन को लेकर भी सरकार ने कोई नीति नहीं होने की बात कही है।

20 साल की सेवा के बाद भी नियमित नहीं किया कर्मचारी, हिमाचल हाईकोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार, नियमितीकरण के दिए आदेश

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने कहा कि 20 वर्षों तक लगातार सेवा लेने के बाद कर्मचारी को नियमित न करना मनमाना, भेदभावपूर्ण और असंवैधानिक है। कोर्ट ने खेल विभाग को याचिकाकर्ता दिनेश कुमार को पंप ऑपरेटर के पद पर सभी परिणामी लाभों के साथ नियमित करने का आदेश दिया है।