शिमला IGMC में स्वाइन फ्लू से 64 वर्षीय मरीज की मौत, 29 अगस्त को रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव

Date:

--Advertisement--

शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (IGMC) शिमला में स्वाइन फ्लू से पीड़ित 64 वर्षीय व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक बिलासपुर जिले का रहने वाला था और उसे 13 अगस्त 2026 को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान 29 अगस्त को उसकी स्वाइन फ्लू की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी रहा, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हो सका और उसने दम तोड़ दिया।

स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद अस्पताल प्रशासन की ओर से आवश्यक सावधानियां बरती गईं। मरीज की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

स्वाइन फ्लू के लक्षण

स्वाइन फ्लू यानी H1N1 के लक्षण सामान्य फ्लू की तरह हो सकते हैं। इसमें अचानक तेज बुखार, खांसी खासकर सूखी खांसी, गले में खराश, नाक बहना या नाक बंद होना, सिरदर्द, मांसपेशियों और शरीर में दर्द, ठंड लगना तथा अत्यधिक थकान और कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। कुछ मामलों में मतली, उल्टी या दस्त की समस्या भी हो सकती है, खासकर बच्चों में।

गंभीर लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें

स्वाइन फ्लू के दौरान सांस लेने में परेशानी, सीने में दर्द, लगातार तेज बुखार, अत्यधिक कमजोरी, भ्रम या बेहोशी जैसे गंभीर लक्षण दिखाई दें तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसे लक्षण सामने आने पर तुरंत चिकित्सकीय सहायता लेना जरूरी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: मेजर विजय सिंह मनकोटिया को राजकीय सम्मान न मिलने पर पूर्व सैनिकों में नाराजगी, कॉलेज का नाम उनके नाम पर रखने की मांग

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व सैनिकों ने पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया को राजकीय सम्मान नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने राजकीय डिग्री कॉलेज शाहपुर का नाम उनके नाम पर रखने और क्षेत्र में उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। पूर्व सैनिकों ने सरकार से राजकीय सम्मान के मापदंडों पर भी जवाब मांगा है।

Kangra: धारकंडी में सड़कों पर खर्च होंगे 64 करोड़ रुपये, सल्ली स्कूल को मिला 15 लाख का स्मार्ट क्लासरूम; विधायक केवल सिंह पठानिया ने...

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने धारकंडी क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सल्ली में 15 लाख रुपये से बने स्मार्ट क्लासरूम का लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की विभिन्न सड़कों पर करीब 64 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। साथ ही लो-वोल्टेज की समस्या दूर करने, सल्ली सड़क की मरम्मत और बस सेवा बहाल करने का आश्वासन दिया।

HRTC Bus Update: पंजाब में हड़ताल से हिमाचल के 22 बस रूट प्रभावित, 5540 किलोमीटर का संचालन ठप; चंडीगढ़-अमृतसर जाने वाले यात्री परेशान

पंजाब में हड़ताल के कारण HRTC के धर्मशाला डिवीजन के 22 बस रूट प्रभावित हुए हैं। इससे 5,540 किलोमीटर का संचालन प्रभावित हुआ है। चंडीगढ़, जालंधर और अमृतसर जाने वाली कई बसों के रूट बदले गए हैं, जबकि कुछ सेवाएं निलंबित हैं। यात्रियों को सफर से पहले बस अड्डे से जानकारी लेने की सलाह दी गई है।

Hamirpur: मेडिकल कॉलेज में रैगिंग पर बड़ा एक्शन, MBBS के 9 छात्र दो सप्ताह के लिए सस्पेंड; लाखों का जुर्माना

हमीरपुर के डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत पर एंटी रैगिंग कमेटी की जांच के बाद द्वितीय वर्ष के 9 एमबीबीएस छात्रों को दो सप्ताह के लिए निलंबित किया गया है। तीन छात्रों पर 50-50 हजार रुपये और छह अन्य पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। कॉलेज प्रशासन निजी होस्टलों और पीजी में भी निगरानी बढ़ाने की तैयारी कर रहा है।