Kangra: नगरोटा बगवां में धीमान महासभा की नई कार्यकारिणी का गठन, रवि धीमान बने प्रधान; रघुवीर और जोगिंद्र को मिली अहम जिम्मेदारी

Date:

--Advertisement--

नगरोटा बगवां। धीमान समाज को संगठित और मजबूत करने की दिशा में नगरोटा बगवां में धीमान महासभा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। रविवार, 30 अगस्त 2026 को अक्षय मैरिज पैलेस, चाड़ी, नगरोटा बगवां में हुई इस बैठक की अध्यक्षता धीमान महासभा के अध्यक्ष श्री प्रताप धीमान ने की। बैठक में नगरोटा बगवां ब्लॉक की पिछली कार्यकारिणी के कार्यों पर चर्चा करने के बाद सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

नई कार्यकारिणी का गठन श्री अश्वनी धीमान नेरटी और श्री दिलीप सिंह डढुम्ब की देखरेख में किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से आठ पदाधिकारियों का चयन किया गया। हटवास के श्री रवि कुमार धीमान को धीमान महासभा नगरोटा बगवां ब्लॉक का प्रधान चुना गया है। चाड़ी के श्री रघुवीर सिंह धीमान को वरिष्ठ उपप्रधान और बलधर के श्री जोगिंद्र सिंह को उपप्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

थारू के श्री सतीश धीमान को महासचिव बनाया गया है, जबकि नगरोटा बगवां के श्री प्रताप धीमान को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा जसौर के श्री गोल्डी धीमान को कानूनी सलाहकार, हटवास के श्री बालक राम धीमान को मुख्य सलाहकार और चाड़ी के श्री अजय धीमान को संयोजक नियुक्त किया गया है।

बैठक में प्रस्ताव पारित कर नई कार्यकारिणी को सर्वसम्मति से चुने जाने की पुष्टि की गई। साथ ही नवनिर्वाचित प्रधान श्री रवि धीमान को अधिकार दिया गया कि वह एक महीने के भीतर कार्यकारिणी का विस्तार करेंगे।

बैठक के अंत में श्री प्रीतम धीमान चोड़व ने हस्ताक्षर कर कार्यवाही पूरी की। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद नगरोटा बगवां क्षेत्र के धीमान समाज में उत्साह का माहौल है। समाज के लोगों ने नई टीम से संगठन को और मजबूत करने तथा समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने की उम्मीद जताई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: मेजर विजय सिंह मनकोटिया को राजकीय सम्मान न मिलने पर पूर्व सैनिकों में नाराजगी, कॉलेज का नाम उनके नाम पर रखने की मांग

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व सैनिकों ने पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया को राजकीय सम्मान नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने राजकीय डिग्री कॉलेज शाहपुर का नाम उनके नाम पर रखने और क्षेत्र में उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। पूर्व सैनिकों ने सरकार से राजकीय सम्मान के मापदंडों पर भी जवाब मांगा है।

Kangra: धारकंडी में सड़कों पर खर्च होंगे 64 करोड़ रुपये, सल्ली स्कूल को मिला 15 लाख का स्मार्ट क्लासरूम; विधायक केवल सिंह पठानिया ने...

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने धारकंडी क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सल्ली में 15 लाख रुपये से बने स्मार्ट क्लासरूम का लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की विभिन्न सड़कों पर करीब 64 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। साथ ही लो-वोल्टेज की समस्या दूर करने, सल्ली सड़क की मरम्मत और बस सेवा बहाल करने का आश्वासन दिया।

HRTC Bus Update: पंजाब में हड़ताल से हिमाचल के 22 बस रूट प्रभावित, 5540 किलोमीटर का संचालन ठप; चंडीगढ़-अमृतसर जाने वाले यात्री परेशान

पंजाब में हड़ताल के कारण HRTC के धर्मशाला डिवीजन के 22 बस रूट प्रभावित हुए हैं। इससे 5,540 किलोमीटर का संचालन प्रभावित हुआ है। चंडीगढ़, जालंधर और अमृतसर जाने वाली कई बसों के रूट बदले गए हैं, जबकि कुछ सेवाएं निलंबित हैं। यात्रियों को सफर से पहले बस अड्डे से जानकारी लेने की सलाह दी गई है।

Hamirpur: मेडिकल कॉलेज में रैगिंग पर बड़ा एक्शन, MBBS के 9 छात्र दो सप्ताह के लिए सस्पेंड; लाखों का जुर्माना

हमीरपुर के डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत पर एंटी रैगिंग कमेटी की जांच के बाद द्वितीय वर्ष के 9 एमबीबीएस छात्रों को दो सप्ताह के लिए निलंबित किया गया है। तीन छात्रों पर 50-50 हजार रुपये और छह अन्य पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। कॉलेज प्रशासन निजी होस्टलों और पीजी में भी निगरानी बढ़ाने की तैयारी कर रहा है।