कांगड़ा में अंडर-14 खेलों का कैलेंडर जारी, 31 अगस्त से शुरू होंगे खंड स्तरीय टूर्नामेंट; जानें कब और कहां होंगी प्रतियोगिताएं

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 27 अगस्त। जिला कांगड़ा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अंडर-14 लड़के और लड़कियों की खेल प्रतियोगिताओं का कैलेंडर जारी कर दिया गया है। खंड स्तरीय प्रतियोगिताएं 31 अगस्त से 2 सितंबर तक जिले के 23 शिक्षा खंडों के अंतर्गत आने वाले स्कूलों के लिए विभिन्न स्थानों पर आयोजित की जाएंगी। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा बलविंदर सिंह गुलेरिया ने इसकी जानकारी दी।

खंड स्तर पर खो-खो, वॉलीबाल, कबड्डी, बैडमिंटन और चौस की स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। इसके बाद जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न विद्यालयों में करवाई जाएंगी। ऐसे में अंडर-14 वर्ग के स्कूली खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का बड़ा मौका मिलेगा।

जिला स्तरीय लड़कों की मेजर खेल प्रतियोगिताएं 9 से 11 सितंबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रागपुर में आयोजित होंगी। इनमें हैंडबाल, हॉकी, बास्केटबाल, कुश्ती और फुटबाल की स्पर्धाएं शामिल रहेंगी। वहीं, लड़कों की माइनर खेल प्रतियोगिताएं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देहरा में होंगी। इनमें कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, वॉलीबाल और बॉक्सिंग की प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी।

लड़कियों की जिला स्तरीय माइनर खेल प्रतियोगिताएं 15 से 17 सितंबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घमरूर में आयोजित की जाएंगी। इनमें कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन और वॉलीबाल की स्पर्धाएं शामिल हैं।

इसके अलावा अंडर-14 लड़के और लड़कियों की एथलेटिक्स, चौस, योगा, जूडो, ताइक्वांडो, कुराश और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं 19 से 22 सितंबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंडवाड़ी में होंगी। प्रतियोगिताओं के पहले दो दिन लड़कों और अगले दो दिन लड़कियों की स्पर्धाएं करवाई जाएंगी।

उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा बलविंदर सिंह गुलेरिया ने बताया कि प्रत्येक टीम के लिए प्रतियोगिता से एक दिन पहले आयोजन स्थल पर पहुंचकर अपनी प्रविष्टि करवाना अनिवार्य होगा। उन्होंने संबंधित विद्यालयों से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रतियोगिताओं में भाग लेने का आह्वान किया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा के नूरपुर में महिला की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, कोटला थाना क्षेत्र के भाली गांव में 63 वर्षीय पति हत्या के...

कांगड़ा जिले के नूरपुर क्षेत्र के भाली गांव में 53 वर्षीय ऊषा देवी की मौत के मामले में पुलिस ने उनके 63 वर्षीय पति जगदीश चंद्र को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दंपती के बीच करीब 10 वर्षों से पारिवारिक विवाद चल रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच जारी है।

Himachal: मुकेश अग्निहोत्री का बड़ा ऐलान, HRTC में 600 ड्राइवर-कंडक्टरों की होगी भर्ती; 5 नई इलेक्ट्रिक बसें शुरू, 1 करोड़ से सुधरेगी जसूर वर्कशॉप

हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जसूर से 5 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई और वर्कशॉप के सुधार के लिए 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। एचआरटीसी में 300 ड्राइवरों और 300 कंडक्टरों की भर्ती होगी। इसके अलावा 1,450 नई बसें खरीदने की योजना है। फिना सिंह परियोजना के लिए 350 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं, जबकि नूरपुर में 77.50 करोड़ रुपये के सीवरेज और पेयजल कार्य जारी हैं।

Hamirpur: दिव्यांग पूर्व सैनिक ने सरकारी नौकरी के नाम पर 2.37 करोड़ की कथित धोखाधड़ी का लगाया आरोप, SP से FIR और सुरक्षा की...

हमीरपुर के बैरी निवासी दिव्यांग भूतपूर्व सैनिक सतीश कुमार ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 2.37 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने एसपी को शिकायत देकर FIR, निष्पक्ष जांच और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

Himachal News: गोवंश के अवशेष मिलने पर भड़का विरोध, मुख्य चौक पर चक्का जाम; प्रदर्शनकारियों से बातचीत के लिए पहुंचे DC

घघरौता पंचायत के सनौथा गांव में गोवंश के कथित तौर पर काटे जाने की घटना के विरोध में बुधवार को विभिन्न हिंदूवादी संगठनों ने मुख्य चौक पर चक्का जाम किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की, जिसके बाद दोपहर करीब तीन बजे DC ने मौके पर पहुंचकर बातचीत की और नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।