Kangra: शाहपुर में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, राखी मेकिंग और ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता में मचाया धमाल; पढ़ें पूरी खबर

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 27 अगस्त। शाहपुर स्थित ‘अवर ओन इंग्लिश स्कूल’ में विद्यार्थियों की रचनात्मकता, कलात्मक प्रतिभा और व्यावहारिक कौशल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यालय में नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए राखी बनाओ प्रतियोगिता, जबकि कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए बिना आग के खाना पकाने की प्रतियोगिता आयोजित की गई।

राखी बनाओ प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों से लेकर कक्षा 8 तक के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशक्ति और कलात्मक कौशल का परिचय देते हुए विभिन्न रंगों, मोतियों, रिबन और अन्य सजावटी सामग्रियों से सुंदर और आकर्षक राखियां तैयार कीं। बच्चों की रचनात्मकता और उत्साह देखते ही बनता था।

वहीं, कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने बिना आग के खाना पकाने की प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने बिना आग के विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट, पौष्टिक और आकर्षक व्यंजन तैयार किए। उन्होंने व्यंजनों की गुणवत्ता के साथ-साथ उनकी सजावट और प्रस्तुतीकरण पर भी विशेष ध्यान दिया। तैयार किए गए व्यंजनों के स्वाद और आकर्षक प्रस्तुतीकरण की सभी ने सराहना की।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना नहीं है, बल्कि रचनात्मकता, आत्मविश्वास, टीमवर्क, स्वच्छता, बेहतर प्रस्तुतीकरण और व्यावहारिक जीवन-कौशल को विकसित करना भी है। ऐसी गतिविधियां बच्चों को अपनी प्रतिभा पहचानने और उसे निखारने के लिए बेहतर मंच प्रदान करती हैं।

विद्यालय के प्रबंध निदेशक पारस अवस्थी ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि बच्चों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और उत्साह से विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए भविष्य में भी इस प्रकार की रचनात्मक और कौशल आधारित गतिविधियों का आयोजन करता रहेगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Himachal: कृपाण नहीं उतारने पर ऊना की अभ्यर्थी पटवारी परीक्षा से बाहर, SGPC ने जताया कड़ा ऐतराज; दोबारा परीक्षा की मांग

हिमाचल पटवारी भर्ती परीक्षा में ऊना की जसविंदर कौर को कृपाण नहीं उतारने के कारण परीक्षा में बैठने से रोक दिया गया। SGPC अध्यक्ष ने मामले की उच्चस्तरीय जांच और अभ्यर्थी को दोबारा परीक्षा का अवसर देने की मांग की है

Hamirpur: छुट्टी पर घर आए BSF जवान का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, अगले दिन लौटना था ड्यूटी पर; परिवार पर टूटा दुखों...

हमीरपुर के कोहलवीं निवासी बीएसएफ जवान विक्रम दत्त का पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। वह छुट्टी पर घर आए थे और अगले दिन ड्यूटी पर लौटने वाले थे। पांच महीने पहले उनके पिता का भी निधन हुआ था।

Kangra: टांडा मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, 350 से ज्यादा रोबोटिक सर्जरी और 30 सफल किडनी ट्रांसप्लांट; अब हार्ट सर्जरी की तैयारी

टांडा मेडिकल कॉलेज में अब तक 350 से अधिक रोबोटिक सर्जरी और 30 सफल किडनी ट्रांसप्लांट किए जा चुके हैं। इनमें दो किडनी प्रत्यारोपण रोबोटिक तकनीक से हुए हैं। अब संस्थान रोबोटिक हार्ट और ऑर्थोपेडिक सर्जरी शुरू करने की तैयारी में है।

Himachal: आईएएस राघव शर्मा को मिली केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के निजी सचिव नियुक्त

हिमाचल प्रदेश कैडर के 2013 बैच के आईएएस अधिकारी राघव शर्मा को उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का निजी सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पदभार संभालने की तारीख से पांच वर्ष के लिए होगी।