सुधीर शर्मा पर यादविंदर गोमा का बड़ा हमला, मुख्यमंत्री पर टिप्पणी को लेकर मांगी माफी; बोले- राजनीति में मर्यादा जरूरी

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला में पत्रकार वार्ता के दौरान आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने धर्मशाला विधायक सुधीर शर्मा पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के खिलाफ अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगाया। गोमा ने सुधीर शर्मा से इस बयान के लिए माफी मांगने और भविष्य में ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं करने की मांग की।

Advertisement

यादविंदर गोमा ने कहा कि भाजपा कई गुटों में बंटी हुई है और उसके नेताओं में सुर्खियों में बने रहने की होड़ चल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार की ओर से किए जा रहे विकास कार्यों से भाजपा हताश है और इसी वजह से मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा है। गोमा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश अपनी संस्कृति और संस्कारों के लिए जाना जाता है, ऐसे में राजनीति में अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल उचित नहीं है।

गोमा ने सुधीर शर्मा से भविष्य में इस तरह की भाषा की पुनरावृत्ति न करने और माफी मांगने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि सुधीर शर्मा के खिलाफ चल रही कार्रवाई में उन्हें जांच एजेंसी का सहयोग करना चाहिए। गोमा के अनुसार राजनीति विकास के मुद्दों पर होनी चाहिए, न कि व्यक्तिगत टिप्पणियों पर।

Advertisement

कांगड़ा के विकास कार्यों का किया जिक्र

यादविंदर गोमा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कांगड़ा जिले को विकास के मामले में प्राथमिकता दी है। उन्होंने बताया कि गग्गल हवाई अड्डे के विस्तार के लिए करोड़ों रुपये उपलब्ध करवाए गए हैं। इसके अलावा टांडा मेडिकल कॉलेज में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी की सुविधा भी शुरू की गई है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया के तहत केंद्र से सहायता नहीं मिलने के बावजूद प्रदेश सरकार सात इंडोर स्टेडियम बनाने जा रही है। इनमें जयसिंहपुर और शाहपुर भी शामिल हैं। धर्मशाला सिंथैटिक ट्रैक और इंडोर स्टेडियम के सुधार के प्रस्ताव भी मंजूरी के लिए भेजे गए हैं।

पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश कांग्रेस महासचिव देवेन्द जग्गी, कांग्रेस नेता पुनीत मल्ली, विजय करण, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी हरभजन सिंह भज्जी, वूल फैडरेशन के चेयरमैन मनोज ठाकुर, चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट विक्रमजीत और स्मार्ट सिटी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल दीवान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: अल्माटी की कठिन 21.1 किमी हाफ मैराथन पूरी कर गोकुल बुटेल ने युवाओं को दिया फिटनेस का संदेश

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार गोकुल बुटेल ने कजाकिस्तान के अल्माटी में 21.1 किलोमीटर की अंतरराष्ट्रीय हाफ मैराथन पूरी की। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, खेलों से जुड़ने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।

कांगड़ा में आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंची केंद्रीय टीम, दो दिन प्रभावित क्षेत्रों का करेगी निरीक्षण

हिमाचल में मानसून के दौरान भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से हुए नुकसान का जायजा लेने केंद्र सरकार की छह सदस्यीय अंतर-मंत्रालय टीम कांगड़ा पहुंची। टीम दो दिनों तक प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर नुकसान और राहत कार्यों की स्थिति का आकलन करेगी।

Kangra: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25.37 ग्राम चिट्टा बरामद; गुरदासपुर और बैजनाथ के दो आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने श्री साई यूनिवर्सिटी के पास 25.37 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस थाना पंचरुखी में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: हारचक्कियां में सब-तहसील भवन का शिलान्यास, जल्द मिलेगी घर-द्वार के पास राजस्व सेवाएं; निर्माण में नहीं आएगी धन की कमी

हारचक्कियां में प्रस्तावित सब-तहसील भवन का शिलान्यास राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने किया। करीब एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले भवन से क्षेत्र के लोगों को राजस्व सेवाएं घर-द्वार के करीब मिलेंगी। मंत्री ने निर्माण में धन की कमी नहीं आने देने और भवन को जल्द पूरा करने की बात कही।