हिमाचल में 32 दिन बाद आज फिर गुलजार होंगे ग्रीष्मकालीन स्कूल, पढ़ाई और परीक्षाओं की तैयारी पर रहेगा फोकस

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के ग्रीष्मकालीन स्कूलों में करीब 32 दिन बाद आज फिर से रौनक लौटेगी। लंबे मानसून अवकाश के कारण 12 जुलाई से बंद चल रहे स्कूलों में अब नियमित कक्षाएं शुरू होंगी। छुट्टियों के बाद स्कूल खुलने के साथ ही शिक्षा विभाग और स्कूल प्रबंधन के सामने विद्यार्थियों को दोबारा पढ़ाई के माहौल में लाने, छूटा हुआ पाठ्यक्रम पूरा कराने और आगामी परीक्षाओं की तैयारी करवाने की चुनौती रहेगी।

Advertisement

स्कूल खुलने के शुरुआती चरण में विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर का आकलन किया जाएगा। इसके आधार पर कमजोर विद्यार्थियों की पहचान कर उन्हें अतिरिक्त शैक्षणिक सहायता देने पर जोर रहेगा। लंबे अवकाश के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई की नियमितता प्रभावित हुई है। ऐसे में शिक्षक पहले पढ़ाए गए पाठ्यक्रम की दोहराई करवाने के साथ उन विषयों और अध्यायों पर विशेष ध्यान देंगे, जिनमें विद्यार्थियों को अधिक परेशानी हो रही है।

Advertisement

लंबी छुट्टियों के बाद शिक्षकों के लिए कमजोर विद्यार्थियों को दोबारा पढ़ाई की मुख्यधारा में लाना भी अहम रहेगा। विद्यार्थियों के स्तर का आकलन करने के बाद विषयवार दोहराई करवाई जाएगी। जिन विद्यार्थियों के कुछ अध्याय छूट गए हैं, उन्हें दोबारा पढ़ाया जाएगा, ताकि वे कक्षा के बाकी विद्यार्थियों के साथ पढ़ाई में आगे बढ़ सकें।

कुल्लू जिला में भी विद्यार्थियों की लंबी छुट्टियां समाप्त हो गई हैं। यहां 20 जुलाई से 12 अगस्त तक करीब 26 दिन का मानसून अवकाश रहा।

Advertisement

एग्जाम पर फोकस

स्कूल खुलने के साथ ही आगामी परीक्षाओं की तैयारियां भी तेज होंगी। शिक्षकों को निर्धारित समय में पाठ्यक्रम पूरा करवाने के साथ विद्यार्थियों की नियमित पढ़ाई, दोहराई और अभ्यास पर ध्यान देना होगा। आने वाले दिनों में स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शादी से 20 दिन पहले बुझ गया घर का इकलौता चिराग, 26 वर्षीय सेना के जवान की मौत से भोरंज में मातम

हमीरपुर के भोरंज क्षेत्र के रुठानी गांव के 26 वर्षीय सेना के जवान अक्षय कुमार की शादी तीन दिसंबर को होनी थी। विवाह से 20 दिन पहले उनकी मौत की खबर से परिवार में मातम पसरा है। हृदयघात की आशंका जताई जा रही है, लेकिन मौत के कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Kangra: सुबह-सुबह ट्रैक्टर लेकर खेतों में पहुंचे शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया, जनसेवा के साथ खेती से भी जुड़ाव

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया शुक्रवार सुबह ट्रैक्टर लेकर अपने खेतों में पहुंचे और बुआई का काम किया। व्यस्त राजनीतिक दिनचर्या के बीच खेती-किसानी से उनका जुड़ाव चर्चा में है।

जयराम ठाकुर को नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी से हटाने के लिए दिल्ली जा रहे BJP के गुट? CM सुक्खू ने किया बड़ा दावा

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दावा किया कि भाजपा के कई गुट जयराम ठाकुर को नेता प्रतिपक्ष के पद से हटाने के लिए दिल्ली जा रहे हैं। मंडी में एंटी चिट्टा वॉकाथॉन के बाद उन्होंने विपक्ष को सदन में सवाल पूछने के साथ जवाब सुनने की भी नसीहत दी।

कंगना रनौत की गांधी परिवार पर पोस्ट को लेकर FIR दर्ज, शिमला पुलिस ने इन 3 धाराओं में शुरू की जांच

कंगना रनौत की गांधी परिवार को लेकर सोशल मीडिया पोस्ट के मामले में शिमला पुलिस ने FIR दर्ज की है। अतुल शर्मा की शिकायत पर BNS की धारा 196, 353 और 356 के तहत मामला दर्ज हुआ है। एसपी गौरव सिंह ने जांच की पुष्टि की है।