राजेंद्र राणा का बड़ा कदम, 48 घंटे का अल्टीमेटम पूरा होते ही खुद गिरफ्तारी देने पहुंचे थाने; सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया घेराव

Date:

--Advertisement--

हिमाचल भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा बुधवार को 48 घंटे का अल्टीमेटम पूरा होने के बाद स्वयं गिरफ्तारी देने सुजानपुर पुलिस थाना पहुंच गए। उनके साथ भाजपा मंडल सुजानपुर और बमसन के सैकड़ों कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और पुलिस थाने का घेराव किया।

Advertisement

राजेंद्र राणा ने आरोप लगाया कि हमीरपुर में कांग्रेस नेताओं की ओर से प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया था। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर सुजानपुर थाना में शिकायत देने के बावजूद 48 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की।

Advertisement

राणा ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं के खिलाफ शिकायत मिलते ही कुछ घंटों में एफआईआर दर्ज कर दी जाती है, लेकिन प्रधानमंत्री से जुड़े मामले में कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि अगर सरकार से सवाल पूछना गुनाह है तो वह खुद गिरफ्तारी देने के लिए थाने पहुंचे हैं। राणा ने कहा कि वह न भागेंगे और न ही जमानत लेंगे।

उन्होंने सवाल उठाया कि भाजपा नेताओं के खिलाफ 12 घंटे पुरानी शिकायत पर एफआईआर दर्ज हो जाती है, लेकिन 48 घंटे पुरानी शिकायत पर भी कार्रवाई क्यों नहीं हुई। उन्होंने पूछा कि क्या हिमाचल प्रदेश में दो कानून चल रहे हैं।

Advertisement

बीडीसी चुनाव जल्द करवाने की मांग

राजेंद्र राणा ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की जिम्मेदारी सरकार से सवाल पूछना और जनहित के मुद्दों को उठाना है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मामलों से भाजपा कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं। राणा ने पुलिस से राजनीतिक दबाव से मुक्त होकर कानून के अनुसार काम करने की मांग की।

थाने के घेराव के बाद भाजपा मंडल सुजानपुर और बमसन के नेताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें करीब ढाई महीने से लंबित बीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव जल्द करवाने की मांग की गई। भाजपा नेताओं ने कहा कि चुनाव लंबित होने के कारण पंचायतीराज संस्थाओं का काम प्रभावित हो रहा है। उन्होंने अधूरे विकास कार्यों को भी जल्द गति देने की मांग उठाई।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

शिक्षा खंड रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन हुआ। निपुण भारत और TLM आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण के साथ 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में अलग-अलग गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

सिहवां स्कूल के खिलाड़ियों का कुश्ती में जलवा, तीन पदक जीतकर बढ़ाया शाहपुर का मान

ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहवां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में तीन पदक जीते। मोहम्मद इकबाल ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।

रिड़कमार कॉलेज में NSS का दो दिवसीय कार्यक्रम, छात्रों ने नृत्य-गीत और नाटिका से दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में आयोजित दो दिवसीय एनएसएस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, कविता, भाषण और लघु नाटिका के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में सामाजिक जिम्मेदारी, स्वच्छता और समाजसेवा का संदेश दिया गया।