Kangra: आपदा में उजड़े परिवारों के लिए पूर्व सैनिक बने सहारा, बोह घाटी में 31 हजार का घरेलू सामान बांटा

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 11 अगस्त। सेना के जवान सीमा पर देश की रक्षा करने के साथ समाज के उत्थान में भी अपनी भूमिका निभाते हैं। इसी भावना के साथ पूर्व सैनिक लीग यूनिट शाहपुर के पूर्व सैनिकों ने 21 जुलाई को बोह घाटी पहुंचकर प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों की मदद की। पूर्व सैनिकों ने करीब 31 हजार रुपये का घरेलू सामान प्रभावित परिवारों को भेंट किया।

Advertisement

बोह घाटी के घड़गू और स्पैडा गांव में भूस्खलन के कारण दर्जन से अधिक घर बह गए थे। इस आपदा में कुछ पशुशालाएं भी चपेट में आ गई थीं और पशु भी दब गए थे। प्रभावित परिवारों की मदद के लिए पूर्व सैनिक स्वयं बोह पहुंचे और जरूरत का घरेलू सामान वितरित किया।

Advertisement

इस दौरान कर्नल जय सिंह, वीएसएम (चेयरमैन), कैप्टन जनमेज सिंह, सूबेदार बलदेव सिंह, सूबेदार मेजर सुरिंदर पटियाल, कैप्टन संतोष जमवाल, कैप्टन लोकेश, कैप्टन जय किशन सिंह, कैप्टन भगवान सिंह, सूबेदार प्रीतम सिंह, सूबेदार कर्म सिंह, सूबेदार राजिंदर गोस्वामी, सूबेदार अनिल पठानिया, सूबेदार कमलजीत, नायब सूबेदार कश्मीर सिंह सहित अन्य पूर्व सैनिक मौजूद रहे।

Advertisement

पूर्व सैनिकों ने कहा कि देश की सेवा करने के बाद समाज और जरूरतमंद लोगों की मदद करना भी उनका दायित्व है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा होना उनके लिए सेवा का अवसर है।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

HPSEBL कर्मचारियों की पुरानी पेंशन की मांग तेज, विधायक केवल सिंह पठानिया को सौंपा ज्ञापन

एचपीएसईबीएल कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग को लेकर शाहपुर विधायक केवल सिंह पठानिया के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने सेवानिवृत्ति के बाद आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा का हवाला देते हुए ओपीएस की मांग उठाई है।

हिमाचल के इन युवाओं ने बदली कामयाबी की कहानी, खेल से सिनेमा और UN मिशन तक देश-दुनिया में बढ़ाया देवभूमि का मान

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर हिमाचल की युवा शक्ति की प्रेरक कहानियां सामने आई हैं। खेल, सिनेमा, सेना, कबड्डी, पैरा एथलेटिक्स, कॉरपोरेट जगत और सामाजिक सेवा से जुड़े इन युवाओं ने संघर्ष और मेहनत के दम पर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

Himachal: 80 करोड़ की संपत्ति सरकार को दान, 77 साल के डॉक्टर ने पेश की ऐसी मिसाल; जानिए क्यों लिया बड़ा फैसला

हमीरपुर के 77 वर्षीय चिकित्सक डॉ. राजेंद्र कंवर ने अपनी और दिवंगत पत्नी कृष्णा कंवर की 80 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति हिमाचल प्रदेश सरकार को समर्पित कर दी है। उन्होंने संपत्ति का उपयोग जरूरतमंदों की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए करने और यहां जेरियाट्रिक केयर सेंटर या वृद्धाश्रम बनाने की इच्छा जताई है।

हिमाचल में आधी रात से पेट्रोल-डीजल महंगा, हर लीटर पर लगा 60 पैसे का नया सेस; जानें अब कितनी हुई कीमत

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार मध्यरात्रि से पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल 60 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। राज्य सरकार ने अनाथ एवं विधवा सेस लागू करने की अधिसूचना जारी की है। शिमला में पेट्रोल अब 103.05 रुपये प्रति लीटर होगा।