Kangra: शाहपुर में तंबाकू के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, स्कूलों के आसपास दुकानों की जांच, उल्लंघन पर कटे चालान

Date:

--Advertisement--

शाहपुर। शाहपुर में तंबाकू नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग और पुलिस विभाग ने संयुक्त निरीक्षण अभियान चलाया। बीएमओ शाहपुर की टीम और शाहपुर पुलिस ने COTPA अधिनियम के तहत शैक्षणिक संस्थानों के आसपास और विभिन्न दुकानों का निरीक्षण किया।

Advertisement

अभियान के दौरान दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के दायरे में किसी भी प्रकार के तंबाकू उत्पादों की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके साथ ही दुकानदारों को खुले यानी Loose सिगरेट और बीड़ी की बिक्री नहीं करने की भी सख्त हिदायत दी गई।

Advertisement

निरीक्षण के दौरान COTPA अधिनियम का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के चालान किए गए। वहीं, अन्य दुकानदारों को तंबाकू नियंत्रण कानून के प्रावधानों की जानकारी देकर नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।

Advertisement

स्वास्थ्य विभाग और पुलिस विभाग की इस संयुक्त कार्रवाई का उद्देश्य शैक्षणिक संस्थानों के आसपास तंबाकू उत्पादों की उपलब्धता पर रोक लगाना और युवाओं को तंबाकू सेवन से दूर रखना है।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: टांडा मेडिकल कॉलेज पहुंचे विधायक केवल सिंह पठानिया, अस्पताल में भर्ती विष्णु राम का जाना हाल, बेहतर इलाज के दिए निर्देश

शाहपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के एससी विभाग अध्यक्ष विष्णु राम गिरने के कारण टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन हैं। विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने अस्पताल पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना और चिकित्सकों को बेहतर इलाज व चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

Kangra: शाहपुर के बजरेड़ में गौशाला आग की चपेट में, सुबह-सुबह मौके पर पहुंचे विधायक केवल सिंह पठानिया, परिवार को दी राहत

शाहपुर के बजरेड़ गांव में गौशाला में आग लगने की घटना के बाद विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया सुबह मौके पर पहुंचे। उन्होंने नुकसान का जायजा लिया और प्रभावित परिवार को फौरी राहत देते हुए हरसंभव अतिरिक्त सहायता का भरोसा दिया।

ऊना में दिवाली की रात खूनी टकराव! पटाखे जलाने को लेकर दो परिवारों में भिड़ंत, थार की टक्कर से पति-पत्नी की मौत

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के बदोली गांव में दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर दो परिवारों के बीच विवाद हो गया। मारपीट के बाद थार गाड़ी से टक्कर मारने की घटना में पति-पत्नी की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kangra: राकेश चौहान के निधन से शोक में डूबा शाहपुर, विधायक केवल सिंह पठानिया ने घर पहुंचकर परिवार को बंधाया ढांढस

विधायक एवं उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने दिवंगत भाजपा नेता राकेश चौहान के घर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। उन्होंने राकेश चौहान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।