Kangra: होशियारपुर रोड पर ज्वेलरी शॉप में आधी रात चोरी, 400 ग्राम चांदी ले उड़े चोर; CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा, 10 अगस्त। होशियारपुर रोड स्थित सोने-चांदी की दुकान में सोमवार रात करीब 2 बजे चोरों ने सेंध लगा दी। चोर दुकान के शटर का एक ताला तोड़कर आधा शटर उठाकर अंदर घुसे और करीब 400 ग्राम चांदी का सामान चोरी कर फरार हो गए। चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

Advertisement

दुकानदार सरदार रणवीर सिंह के अनुसार, चोरों ने शटर के एक तरफ का ताला तोड़ा और आधा शटर उठाकर दुकान में प्रवेश किया। सीसीटीवी फुटेज में एक चोर मंकी कैप पहने दिखाई दे रहा है, जो आधे उठे शटर के नीचे से लेटकर दुकान के अंदर घुसा। इस दौरान उसके साथी बाहर पहरा देते रहे। चोर दुकान में रखी लोहे की अलमारी को तोड़ने में सफल नहीं हो सके।

Advertisement

सुबह अखबार बांटने पहुंचे विक्रेता ने दुकान के ताले टूटे हुए और शटर एक तरफ से उठा हुआ देखा। उसने तुरंत दुकानदार को इसकी सूचना दी। दुकान पहुंचने पर रणवीर सिंह को चोरी का पता चला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी कांगड़ा मदन धीमान ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए मंगलवार को पुलिस की विशेष टीम भी कांगड़ा पहुंचेगी।

Advertisement

थाना कांगड़ा से करीब 100 मीटर दूर हुई वारदात

चोरी की यह वारदात थाना कांगड़ा से महज करीब 100 मीटर की दूरी पर और व्यस्त होशियारपुर रोड पर हुई है। ऐसे में पुलिस के सामने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने की चुनौती है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, 3 दिन प्रभावित रहेंगी बैंकिंग सेवाएं; UPI और ATM चलते रहेंगे

हिमाचल प्रदेश में बैंक कर्मचारी 28 से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिन की हड़ताल पर रहेंगे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन ने बताया कि UPI, ऑनलाइन बैंकिंग और ATM जैसी सेवाएं जारी रहेंगी। बैंक कर्मचारियों ने पांच दिवसीय कार्य सप्ताह और PLI योजना वापस लेने समेत कई मांगें उठाई हैं।

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का दूसरा दिन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुति

रैत में प्राथमिक शिक्षकों के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला के दूसरे दिन 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में विभिन्न शिक्षण गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं। निपुण भारत अभियान के तहत TLM और नवाचार आधारित शिक्षण विधियों की जानकारी दी गई।

चंबा की बेटी सीमा कुमारी ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास, 16 साल बाद भारत को 10 हजार मीटर में कांस्य; अब 2028 ओलंपिक...

चंबा के रेटा गांव की बेटी सीमा कुमारी ने जापान के आइची-नागोया में एशियन गेम्स 2026 की महिलाओं की 10 हजार मीटर दौड़ में 32:50.05 का समय निकालकर कांस्य पदक जीता। उनकी सफलता से इस स्पर्धा में भारत का 16 साल का पदक इंतजार खत्म हुआ।

Kangra: प्रणव शर्मा का सुक्खू सरकार पर निशाना, बोले- मुख्यमंत्री कार्यालय पर 20 करोड़ खर्च की जगह शाहपुर में विकास होता तो बदल जाती...

भाजपा नेता प्रणव शर्मा ने मुख्यमंत्री कार्यालय पर करीब 20 करोड़ रुपये खर्च किए जाने को लेकर सुक्खू सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यह राशि शाहपुर की सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत जरूरतों पर खर्च होती तो क्षेत्र के विकास को गति मिल सकती थी।