बिलासपुर में 4 किलो ‘काला सोना’ बरामद, पंजाब के दो युवक गिरफ्तार; पुलिस खंगाल रही ड्रग सप्लाई का पूरा नेटवर्क

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के बीच बिलासपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने घुमारवीं थाना क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक पंजाब नंबर की गाड़ी से करीब 4 किलोग्राम चरस बरामद की है। ड्रग मार्कीट में ‘काला सोना’ कही जाने वाली इस चरस के साथ पंजाब के होशियारपुर निवासी दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार बिलासपुर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम बलोह फोरलेन सड़क पर मल्यावर लिंक रोड के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पंजाब नंबर की संदिग्ध गाड़ी PB 07AC-2688 वहां पहुंची। पुलिस टीम ने गाड़ी को रोककर उसकी बारीकी से तलाशी ली। तलाशी के दौरान गाड़ी में सवार दोनों युवकों के कब्जे से करीब 4 किलोग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रवि कुमार उम्र 22 वर्ष पुत्र कपिल देव, निवासी मकान नंबर 242, शक्ति नगर, धोबीघाट, जिला होशियारपुर, पंजाब और सुखबीर उम्र 28 वर्ष पुत्र मदन लाल, निवासी मकान नंबर 188, कनक मंडी, वार्ड नंबर 024, गढ़ी गेट, जिला होशियारपुर, पंजाब के रूप में हुई है। मामले में पुलिस थाना घुमारवीं में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Advertisement

पुलिस खंगाल रही चरस की सप्लाई का पूरा नेटवर्क

बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार और सख्ती से जारी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में चरस कहां से लाई गई थी और इसे आगे कहां सप्लाई किया जाना था।

Advertisement

पुलिस मामले में चरस की सप्लाई से जुड़े बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की गहनता से जांच कर रही है। एसपी अभिषेक धीमान ने स्पष्ट किया कि नशे के काले कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर की जनता को अब भाषण नहीं, हिसाब चाहिए: कमल शर्मा ने केवल सिंह पठानिया से पूछे चुनावी घोषणाओं पर सवाल

भाजपा जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री कमल कुमार शर्मा ने शाहपुर विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया से चुनावी घोषणाओं को लेकर सवाल किए हैं। उन्होंने शाहपुर में उद्योग, रेहलू किले के जीर्णोद्धार और कृषि विज्ञान केंद्र सहित अन्य वादों की समयसीमा पूछी।

पीरनिगाह से लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 5 साल की बच्ची समेत 7 घायल

ऊना के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीरनिगाह से माथा टेककर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 5 वर्षीय बच्ची समेत सात लोग घायल हुए। सभी घायलों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

हिमाचल में मछुआरों को बड़ी राहत: 50 हजार की नाव पर मिलेगी 35 हजार की सब्सिडी, जाल भी 90% सस्ता

हिमाचल प्रदेश सरकार ने मछुआरों के लिए दो नई अनुदान योजनाएं शुरू की हैं। 50 हजार रुपये की फिशिंग बोट पर 35 हजार रुपये यानी 70 फीसदी सब्सिडी मिलेगी, जबकि कास्ट नेट और गिल नेट पर 90 फीसदी अनुदान दिया जाएगा। नदी क्षेत्र में 3,000 रुपये का कास्ट नेट 300 रुपये और जलाशय क्षेत्र में 5,000 रुपये का गिल नेट 500 रुपये में मिलेगा।

Kangra: शाहपुर में 3,503 लाभार्थियों पर सरकार की नजर, पठानिया बोले- अंतिम पंक्ति के गरीब तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ

शाहपुर के चढ़ी में उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने रैत ब्लॉक की विभिन्न पंचायतों के चिह्नित लाभार्थियों से सीधा संवाद किया। सर्वे के तहत रैत ब्लॉक में 3,503 लोगों को चिह्नित किया गया है। पठानिया ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता पात्र और जरूरतमंद लोगों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।