कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए HRTC बस में सवार एक व्यक्ति को चिट्टा/हेरोइन के साथ पकड़ा है। थाना गग्गल पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की है। आरोपी की पहचान सुखजिंदर सिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी कपूरथला, पंजाब के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना गग्गल की टीम ने रजोल, गाज ब्रिज बनोई के पास कार्रवाई की। इस दौरान पठानकोट से धर्मशाला जा रही HRTC बस संख्या HP-38E-6478 में सवार यात्रियों की जांच की गई। तलाशी के दौरान पुलिस ने सुखजिंदर सिंह के कब्जे से 7 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की।

बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस नशे की खेप के स्रोत और आरोपी की संभावित गतिविधियों को लेकर भी जांच कर रही है।

कांगड़ा पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने नशे की तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संदेश देते हुए जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्रवाई करने की बात कही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


