Kanra: देहरा में 2 करोड़ से ज्यादा की रिकवरी! दुबई से कमाई रकम हड़पने की साजिश का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, 7 गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

देहरा: हिमाचल प्रदेश के पुलिस जिला देहरा ने नकदी और आभूषणों के एक बहुचर्चित गबन मामले का बड़ा खुलासा करते हुए ससुराल पक्ष की कथित साजिश का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल मामले में अब तक 2 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति बरामद करने का दावा किया है। मामले में ससुराल पक्ष के 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। देहरा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) संदीप धवल ने बुधवार को पत्रकार वार्ता के दौरान पूरे मामले की जानकारी साझा की।

Advertisement

पुलिस के अनुसार, इस मामले में 29 जून 2026 को रक्कड़ पुलिस थाना में एफआईआर संख्या 36/2026 दर्ज की गई थी। गांव मोवा निवासी शिकायतकर्ता अविनाश ने बताया कि वह वर्ष 2013 से 2025 तक दुबई में सेल्स एग्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत था। इस दौरान उसने अपनी कमाई से सोना, हीरे के आभूषण खरीदे और बैंक से करीब ढाई करोड़ रुपये नकद निकालकर सुरक्षित रखने के लिए अपने ससुराल पक्ष को सौंप दिए थे।

Advertisement

शिकायतकर्ता का आरोप है कि 10 मार्च 2026 को ससुराल पक्ष के लोगों ने बिना उसकी जानकारी के नकदी, आभूषण, पासपोर्ट, जमीन के दस्तावेज और अमेरिकी डॉलर दूसरी जगह पहुंचा दिए। जब उसने इस बारे में जानकारी मांगी तो उसे बताया गया कि अज्ञात लोग सारा सामान लेकर फरार हो गए हैं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि मामले को भटकाने के लिए गुजरात पुलिस और अन्य जांच एजेंसियों की कथित छापेमारी की झूठी कहानी भी बनाई गई थी। देहरा पुलिस ने जब संबंधित एजेंसियों से इसकी पुष्टि की तो यह दावा पूरी तरह फर्जी निकला।

Advertisement

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी संदीप धवल ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरपी जसवाल और एसडीपीओ ज्वालामुखी के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया। एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। जांच के दौरान ससुराल पक्ष के बयानों में कई विरोधाभास मिले और कथित साजिश की परतें खुलती चली गईं।

जांच के बाद पुलिस ने ससुराल पक्ष से जुड़े 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें डेराबस्सी (चंडीगढ़ क्षेत्र) से जुड़े दो आरोपी भी शामिल हैं, जबकि दो अन्य आरोपी फिलहाल अंतरिम जमानत पर हैं और उनसे पूछताछ जारी है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने अब तक 90 लाख रुपये नकद, 1 किलो 324 ग्राम सोने के आभूषण, हीरे और चांदी के जेवर, 801 अमेरिकी डॉलर, खाली बैग और ब्रीफकेस, शिकायतकर्ता एवं उसकी पत्नी के पासपोर्ट तथा जमीन से जुड़े दस्तावेज बरामद किए हैं।

Advertisement

एसपी संदीप धवल ने बताया कि मामले में अब तक लगभग 50 से 60 प्रतिशत संपत्ति की रिकवरी हो चुकी है और शेष नकदी व आभूषण भी जल्द बरामद होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि पुलिस अब शिकायतकर्ता द्वारा बताए गए धन और आभूषणों के स्रोत, आयकर रिटर्न तथा खरीद से जुड़े बिलों और दस्तावेजों की भी जांच कर रही है, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने लाई जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

श्री नैना देवी मंदिर में दर्दनाक हादसा! बंदर के हमले से बचने की कोशिश में पंजाब के श्रद्धालु की मौत

हिमाचल के विश्व प्रसिद्ध श्री नैना देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे पंजाब के एक श्रद्धालु की बंदर के हमले से बचने के प्रयास में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

कांगड़ा में 24 घंटे के भीतर खुली 9 लाख की चोरी! बहुरूपिया बनकर करते थे रेकी, 3 आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा के भुआणा गांव में 9 लाख रुपये की चोरी का मामला पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया। तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिन्होंने पूछताछ में बहुरूपिया बनकर घरों की रेकी करने और चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है।

बिना बारिश धंस गई निर्माणाधीन स्टेट हाईवे की सड़क! शाहपुर-सिहुंता मार्ग पर बड़ा हादसा टला, गुणवत्ता पर उठे सवाल

शाहपुर-सिहुंता-लाहड़ू निर्माणाधीन स्टेट हाईवे पर खोला के पास बिना बारिश सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। पीडब्ल्यूडी ने मरम्मत कर यातायात बहाल किया, जबकि स्थानीय लोगों ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।

लंबागांव में फेसबुक लाइव से मचा बवाल! महिला ने पुलिसकर्मी पर लगाए गंभीर आरोप, अगले ही दिन मांगी माफी; फर्जी किडनैपिंग का भी हुआ...

कांगड़ा के लंबागांव में फेसबुक लाइव कर पुलिसकर्मी पर आरोप लगाने वाली महिला ने अगले ही दिन माफी मांग ली। वहीं, कथित अपहरण की सूचना भी पुलिस जांच में पूरी तरह फर्जी निकली। दोनों मामलों की जांच जारी है।