हिमाचल में सियासी भूचाल! भाजपा विधायक सुधीर शर्मा पर विजिलेंस की FIR, 10 साल की संपत्तियों की होगी जांच

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राज्य विजिलेंस ने भाजपा नेता एवं विधायक सुधीर शर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के दायरे में वर्ष 2013 से 2023 के दौरान अर्जित उनकी चल-अचल संपत्तियां, बैंक खाते, निवेश और आय के स्रोत शामिल रहेंगे। विजिलेंस इस अवधि में अर्जित संपत्तियों का उनके ज्ञात आय स्रोतों से मिलान करेगी।

Advertisement

धर्मशाला थाना में दर्ज एफआईआर के अनुसार मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 13(1)(डी), 13(1)(बी) और 13(2) के तहत दर्ज किया गया है। जांच अवधि 1 अप्रैल 2013 से 31 मार्च 2023 तक निर्धारित की गई है। इस दौरान अर्जित संपत्तियों और वित्तीय लेनदेन की विस्तृत जांच की जाएगी।

Advertisement

यह मामला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्रह्मदास भाटिया की शिकायत पर दर्ज किया गया है। मामले की जांच निरीक्षक नरेश कुमार को सौंपी गई है। विजिलेंस संबंधित विभागों से रिकॉर्ड जुटाने के साथ-साथ भूमि, भवन, बैंक खातों, निवेश और अन्य परिसंपत्तियों से जुड़े दस्तावेजों का सत्यापन करेगी। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

एफआईआर दर्ज होने के बाद भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने सरकार की कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध बताया। उन्होंने कहा, “तीन बार मेरे घर की पैमाइश हो चुकी है। मेरे घर के दरवाजे हमेशा खुले हैं, जब चाहे आकर जांच कर लें। सब कुछ पब्लिक डोमेन में है।”

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए सुधीर शर्मा ने कहा, “मुख्यमंत्री भाजपा की चार्जशीट से घबरा गए हैं। इसी वजह से वह डिफेंस में आकर सेल्फ गोल कर रहे हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता के वास्तविक मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए इस तरह की कार्रवाई कर रही है।

Advertisement

वहीं, विजिलेंस का कहना है कि एफआईआर दर्ज होने के बाद जांच पूरी तरह दस्तावेजों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे बढ़ाई जाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही मामले में अगली कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर का शानदार प्रदर्शन, G.S.S.S. बोह को दोनों सेटों में हराकर राउंड-2 क्वार्टर फाइनल जीता; सेमीफाइनल में एंट्री

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर ने जोनल लेवल स्पोर्ट्स टूर्नामेंट 2026 के अंडर-19 लड़कों की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में राउंड-2 क्वार्टर फाइनल जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।

Kangra: शाहपुर में ₹1,500 के वादे को लेकर प्रदर्शन, सरकार से मांगा जवाब और हिसाब

शाहपुर के लपियाना बाजार में ₹1,500 प्रति माह देने के वादे को लेकर कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से महिलाओं से किए गए वादे पर जवाब और हिसाब देने की मांग की।

Kangra: डिग्री कॉलेज रिड़कमार में फ्रेशर पार्टी का जलवा, पायल बनीं मिस फ्रेशर तो उदय ठाकुर ने जीता मिस्टर फ्रेशर का खिताब

डिग्री कॉलेज रिड़कमार में बीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। पायल को मिस फ्रेशर और उदय ठाकुर को मिस्टर फ्रेशर चुना गया, जबकि शीतल मिस पर्सनैलिटी और विशेष मिस्टर हैंडसम बने।

Kangra: शाहपुर जोन अंडर-19 लड़कों की जोनल स्तर की खेल प्रतियोगिता 2026 में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल का दबदबा, भटेच्छ को 32-23 से हराकर कबड्डी...

शाहपुर जोनल स्तर की खेल प्रतियोगिता 2026 में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर की अंडर-19 कबड्डी टीम ने राउंड-2 के क्वार्टर फाइनल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भटेच्छ को 32-23 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।