Kangra: कांगड़ा पुलिस का एंटी-चिट्टा अभियान जारी, रेलवे ओवरब्रिज के पास दो युवक गिरफ्तार; 2.36 ग्राम हेरोइन बरामद

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कांगड़ा पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। सीआईए कांगड़ा की टीम ने विश्वसनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए समेला रेलवे ओवरब्रिज के पास से 2.36 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

Advertisement

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 24 जुलाई 2026 को की गई। बरामदगी के बाद थाना कांगड़ा में एफआईआर संख्या 115/2026, दिनांक 24 जुलाई 2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 29, 61 और 85 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपियों के तार किसी बड़े नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े हैं या नहीं।

Advertisement

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 30 वर्षीय मंगल कुमार, निवासी गांव घोबरखाल, डाकघर पठियार, तहसील नगरोटा बगवां, जिला कांगड़ा तथा 23 वर्षीय लवेश कुमार, निवासी गांव मझेटली, डाकघर पठियार, तहसील नगरोटा बगवां, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।

Advertisement

कांगड़ा पुलिस ने कहा है कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि उन्हें नशे के अवैध कारोबार से संबंधित कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में खराब रिजल्ट देने वाले शिक्षकों पर बड़ा एक्शन! 24 की इंक्रीमेंट रोकी, 50 शिक्षकों को जारी हुए थे नोटिस

हिमाचल प्रदेश में दसवीं और जमा दो की बोर्ड परीक्षाओं में 25 प्रतिशत से कम परिणाम देने वाले शिक्षकों पर शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। पहले चरण में 24 शिक्षकों की वार्षिक वेतन वृद्धि रोकने के आदेश जारी किए गए हैं। कुल 50 शिक्षकों को नोटिस दिया गया था, जबकि बाकी मामलों की जांच जारी है।

Kangra: किताबों से बाहर निकले नन्हे छात्र, कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर के बच्चों ने एयरपोर्ट से वॉर मेमोरियल तक किया एजुकेशनल टूर

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर ने प्री-नर्सरी से कक्षा 1 तक के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया। बच्चों ने गगल एयरपोर्ट, एचपीसीए स्टेडियम और धर्मशाला वॉर मेमोरियल का दौरा कर कक्षा से बाहर वास्तविक अनुभवों के जरिए सीखने का अवसर हासिल किया।

Kangra: शाहपुर के चार विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रीय मंच, दिल्ली में नेशनल चिल्ड्रन असेंबली में करेंगे हिमाचल का प्रतिनिधित्व

शाहपुर के अवर ऑन बाल भवन के चार विद्यार्थी नई दिल्ली में होने वाली नेशनल चिल्ड्रन असेंबली एंड इंटीग्रेशन में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। रुद्रांश, शुभम काशव, सुहानी शर्मा और तमन्ना कौंडल 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक ‘विरासत से विकसित भारत तक’ विषय पर अपने विचार रखेंगे।

Kangra: मतेही गांव में बिजली और सड़क की समस्या पर बड़ा कदम, ग्रामीणों ने विधायक केवल सिंह पठानिया का जताया आभार

सुधेड़ पंचायत के मतेही गांव में बिजली और सड़क की समस्याओं के समाधान की दिशा में हुए कार्यों पर सैकड़ों ग्रामीणों ने विधायक केवल सिंह पठानिया का आभार जताया। ग्रामीणों ने नए ट्रांसफार्मर और सड़क निर्माण कार्य के लिए धन्यवाद किया।