Kangra: सोशल मीडिया पर वायरल महिलाओं से मारपीट के वीडियो पर नूरपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, केस दर्ज कर शुरू की गहन जांच

Date:

--Advertisement--

नूरपुर: सोशल मीडिया पर 25 जुलाई 2026 को वायरल हुए एक वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा, जिसमें चोरी के संदेह में दो महिलाओं के साथ एक व्यक्ति द्वारा मारपीट किए जाने का दृश्य दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आते ही नूरपुर पुलिस ने मामले का तत्काल संज्ञान लिया और जांच शुरू कर दी।

Advertisement

प्रारंभिक जांच और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर पुलिस थाना नूरपुर में अभियोग संख्या 188/2026 दर्ज किया गया है। यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 115(2) और 3(5) के तहत पंजीकृत किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और वीडियो की प्रामाणिकता, घटना के समय एवं स्थान तथा इसमें शामिल सभी व्यक्तियों की भूमिका की विस्तार से जांच की जा रही है।

Advertisement

नूरपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने, किसी के साथ मारपीट करने या स्वयं दंड देने का अधिकार नहीं है। यदि जांच के दौरान कोई भी व्यक्ति इस घटना में शामिल पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने दोहराया कि कानून-व्यवस्था भंग करने और किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि में शामिल लोगों के प्रति उसकी ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति जारी रहेगी।

Advertisement

पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि किसी भी विवाद की स्थिति में कानूनी प्रक्रिया का पालन करें और कानून को अपने हाथ में न लें। साथ ही घटना से जुड़ी किसी भी अपुष्ट, भ्रामक या अफवाह फैलाने वाली सामग्री को सोशल मीडिया पर साझा करने से बचें। यदि किसी व्यक्ति के पास इस मामले से संबंधित कोई प्रामाणिक सूचना या साक्ष्य है तो वह उसे निकटतम पुलिस थाना या संबंधित पुलिस अधिकारी को उपलब्ध कराए, ताकि जांच को और प्रभावी बनाया जा सके।

Advertisement

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पुलिस जिला नूरपुर ने कहा कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और तथ्यपरक जांच की जा रही है। जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के प्रावधानों के अनुसार कड़ी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में खराब रिजल्ट देने वाले शिक्षकों पर बड़ा एक्शन! 24 की इंक्रीमेंट रोकी, 50 शिक्षकों को जारी हुए थे नोटिस

हिमाचल प्रदेश में दसवीं और जमा दो की बोर्ड परीक्षाओं में 25 प्रतिशत से कम परिणाम देने वाले शिक्षकों पर शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। पहले चरण में 24 शिक्षकों की वार्षिक वेतन वृद्धि रोकने के आदेश जारी किए गए हैं। कुल 50 शिक्षकों को नोटिस दिया गया था, जबकि बाकी मामलों की जांच जारी है।

Kangra: किताबों से बाहर निकले नन्हे छात्र, कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर के बच्चों ने एयरपोर्ट से वॉर मेमोरियल तक किया एजुकेशनल टूर

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर ने प्री-नर्सरी से कक्षा 1 तक के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया। बच्चों ने गगल एयरपोर्ट, एचपीसीए स्टेडियम और धर्मशाला वॉर मेमोरियल का दौरा कर कक्षा से बाहर वास्तविक अनुभवों के जरिए सीखने का अवसर हासिल किया।

Kangra: शाहपुर के चार विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रीय मंच, दिल्ली में नेशनल चिल्ड्रन असेंबली में करेंगे हिमाचल का प्रतिनिधित्व

शाहपुर के अवर ऑन बाल भवन के चार विद्यार्थी नई दिल्ली में होने वाली नेशनल चिल्ड्रन असेंबली एंड इंटीग्रेशन में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। रुद्रांश, शुभम काशव, सुहानी शर्मा और तमन्ना कौंडल 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक ‘विरासत से विकसित भारत तक’ विषय पर अपने विचार रखेंगे।

Kangra: मतेही गांव में बिजली और सड़क की समस्या पर बड़ा कदम, ग्रामीणों ने विधायक केवल सिंह पठानिया का जताया आभार

सुधेड़ पंचायत के मतेही गांव में बिजली और सड़क की समस्याओं के समाधान की दिशा में हुए कार्यों पर सैकड़ों ग्रामीणों ने विधायक केवल सिंह पठानिया का आभार जताया। ग्रामीणों ने नए ट्रांसफार्मर और सड़क निर्माण कार्य के लिए धन्यवाद किया।