‘जनता ने कांग्रेस सरकार को नकार दिया’, जयराम ठाकुर का बड़ा दावा; भाजपा ने पूरे हिमाचल में जन आंदोलन का किया ऐलान

Date:

--Advertisement--

शिमला: हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दावा किया है कि पंचायती राज संस्थाओं और नगर निकाय चुनावों के नतीजों ने स्पष्ट संकेत दिया है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के प्रति जनता का विश्वास कम हुआ है। उन्होंने कहा कि जनता ने भारतीय जनता पार्टी पर भरोसा जताया है और प्रदेश को वर्तमान सरकार से मुक्ति दिलाने की जिम्मेदारी भाजपा को सौंपी है। जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि जनादेश को प्रभावित करने के प्रयास किए गए, लेकिन सरकार अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सकी।

Advertisement

उन्होंने कहा कि भाजपा की विशेष बैठक में निर्णय लिया गया है कि कांग्रेस सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों, वादाखिलाफी और विभिन्न मुद्दों को लेकर पूरे प्रदेश में चरणबद्ध जन आंदोलन चलाया जाएगा। उनके अनुसार यह आंदोलन मंडल स्तर से शुरू होकर विधानसभा, जिला और प्रदेश स्तर तक पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के बीच जाकर सरकार की कार्यशैली और उन मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी, जिनसे प्रदेश के लोग प्रभावित हुए हैं।

Advertisement

जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के लगभग चार वर्षों के कार्यकाल में विकास कार्य प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के समय बजट प्रावधान के साथ शुरू की गई कई परियोजनाओं को रोक दिया गया। उनका कहना था कि कांग्रेस ने चुनावों के दौरान जनता से कई गारंटियां और बड़े वादे किए थे, लेकिन सत्ता में आने के बाद उन्हें पूरा नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि विधानसभा सत्र से पहले भाजपा अपने जन आंदोलन की शुरुआत करेगी।

मुख्यमंत्री की ओर से प्रस्तावित कैंडल मार्च को लेकर पूछे गए सवाल पर जयराम ठाकुर ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी का कार्यक्रम है और उसे आयोजित करना उनका निर्णय है। उन्होंने कहा कि भाजपा को इससे कोई आपत्ति नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि पेपर लीक जैसे मामलों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गंभीरता से लिया है और केंद्र सरकार दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।

Advertisement

वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने भी कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश मुख्यालय दीपकमल में आयोजित भाजपा की विशेष बैठक में राज्यभर में व्यापक जन आंदोलन शुरू करने का फैसला लिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार ने चुनावी वादों को पूरा नहीं किया, जिससे जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है।

डॉ. बिंदल ने कहा कि सरकार ने प्रदेशभर में स्कूलों, कॉलेजों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, कार्यालयों, पशु चिकित्सालयों और अन्य सरकारी संस्थानों को बंद करने का काम किया है, जिससे आम लोगों और ग्रामीण क्षेत्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा इन सभी जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी और सरकार से जवाब मांगेगी।

Advertisement

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी का यह आंदोलन केवल सांकेतिक नहीं होगा, बल्कि तब तक जारी रहेगा जब तक कांग्रेस सरकार को सत्ता से बाहर नहीं किया जाता। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के हितों की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Solan: सोलन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आल्टो कार से 8.32 ग्राम चिट्टा बरामद; दो युवक गिरफ्तार, 3 दिन का पुलिस रिमांड

सोलन पुलिस की एसआईयू टीम ने कुमारहट्टी में नाकाबंदी के दौरान एक आल्टो कार से 8.32 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। अदालत ने दोनों आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

Kangra: कांगड़ा पुलिस का एंटी-चिट्टा अभियान जारी, रेलवे ओवरब्रिज के पास दो युवक गिरफ्तार; 2.36 ग्राम हेरोइन बरामद

कांगड़ा पुलिस की सीआईए टीम ने समेला रेलवे ओवरब्रिज के पास कार्रवाई करते हुए 2.36 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

B.Ed अभ्यर्थियों को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, काउंसलिंग पर रोक लगाने से इनकार; 31 जुलाई को होगी अगली सुनवाई

हिमाचल हाईकोर्ट ने बीएड कॉलेजों की काउंसलिंग प्रक्रिया पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। अदालत ने कहा कि दाखिला प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है, जबकि मामले की अगली सुनवाई 31 जुलाई को होगी।

हिमाचल सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 9 HAS अधिकारियों को मिला अतिरिक्त जिम्मा; देखें पूरी सूची

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 9 हिमाचल प्रशासनिक सेवा (HAS) अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी हैं। कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।