Kangra: 86वें जन्मदिन पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल को मिला खास सम्मान, बेटे आशीष बुटेल ने किया रक्तदान

Date:

--Advertisement--

पालमपुर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक बृज बिहारी लाल बुटेल ने शनिवार को अपना 86वां जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उनके सम्मान में विभिन्न सामाजिक और सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जन्मदिन के उपलक्ष्य में समाजसेवी शशि कपूर कांगड़िया की पहल पर गोपालपुर अस्पताल में रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें लगभग 25 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

Advertisement

रक्तदान शिविर के सफल आयोजन में गोपालपुर अस्पताल की बीएमओ डॉ. अनुपमा और अस्पताल के समस्त स्टाफ ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया। इस अवसर की सबसे खास बात यह रही कि पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल ने भी अपने पिता बृज बिहारी लाल बुटेल के जन्मदिन पर स्वयं रक्तदान कर समाज को रक्तदान के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।

Advertisement

जन्मदिन के अवसर पर पालमपुर एसटी प्रकोष्ठ की ओर से भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने बृज बिहारी लाल बुटेल के निवास स्थान पर केक काटकर उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके सार्वजनिक जीवन और समाज के प्रति योगदान की सराहना की।

Advertisement

इस अवसर पर एसटी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ओंकार दामन, उपाध्यक्ष संतोष कपूर, टी.आर. कपूर, विनोद कपूर, प्रधान बंदला निरीजा रनौत, पार्षद रबिंद्र रनौत, जगदीश मल्होत्रा, जिया पंचायत के प्रधान झोंफि राम, ग्लोरा राम, रवि कपूर, अपर दाढ़ प्रधान अनीता देवी, कमला कपूर, चंदपुर के प्रधान प्रताप कपूर, पूर्व बीडीसी रबींद्र कपूर, करतार सिंह, देवराज, गोपालपुर पंचायत के प्रधान हरि राम, प्रीतम कपूर, ब्लॉक अध्यक्ष त्रिलोक चंद सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के जन्मदिन पर आयोजित रक्तदान शिविर और सामाजिक कार्यक्रमों ने सेवा और जनकल्याण का संदेश दिया। उपस्थित लोगों ने उनके स्वस्थ, सुखद और दीर्घ जीवन की कामना की।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत बाईपास पर सर्विस लेन की मांग ने पकड़ा जोर, 4 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा फायदा; कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज...

रैत बाईपास पर सर्विस लेन निर्माण की मांग NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर के सामने रखी गई। इससे रैत, बसनूर और नौशहरा की 4,000 से अधिक आबादी को आवाजाही में राहत मिलने की उम्मीद है।

Kangra: कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार के बाद अब फोरलेन ने बढ़ाई प्रभावित परिवारों की चिंता, नए घर भी उजड़ने का डर; 8 पंचायतों ने PM...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावित 8 पंचायतों के प्रधानों और उपप्रधानों ने फोरलेन की प्रस्तावित अलाइनमेंट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप की मांग की है। नए मकान बना चुके विस्थापित परिवारों को दोबारा उजड़ने का डर सता रहा है।

Kangra: कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र की सांसद निधि की राष्ट्रीय मॉनिटरिंग में शानदार प्रदर्शन, डॉ. राजीव भारद्वाज ने अधिकारियों को दिया 1 सप्ताह का अल्टीमेटम;...

धर्मशाला में दिशा बैठक की अध्यक्षता करते हुए सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने सांसद निधि के लंबित कार्यों की स्थिति एक सप्ताह में स्पष्ट करने के निर्देश दिए। कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र का सांसद निधि की राष्ट्रीय मॉनिटरिंग में प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। 15 दिन बाद फिर विकास कार्यों की समीक्षा होगी।

LPG रिफिल बुकिंग के नियम बदले, अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगली बुकिंग का मौका; ग्रामीण उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

कुल्लू में घरेलू एलपीजी रिफिल बुकिंग के नियम बदल गए हैं। अब शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के उपभोक्ता पिछली रिफिल की बुकिंग या डिलीवरी के 25 दिन बाद अगली रिफिल बुक कर सकेंगे।