नर्सिंग छात्रों के लिए बड़ी राहत! AMRU ने बढ़ाई आवेदन की अंतिम तिथि, जानिए नई डेट और एडमिट कार्ड से जुड़ी अहम जानकारी

Date:

--Advertisement--

मंडी: अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (AMRU) नेरचौक ने बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग और एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब इच्छुक अभ्यर्थी 25 जुलाई रात 11:55 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यूनिवर्सिटी ने आवेदन पत्र में किसी भी प्रकार की त्रुटि सुधारने के लिए भी अभ्यर्थियों को अतिरिक्त समय दिया है। उम्मीदवार 26 जुलाई दोपहर तक अपने आवेदन में आवश्यक संशोधन कर सकेंगे।

Advertisement

एएमआरयू की ओर से बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग और एमएससी नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2 अगस्त को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा हिमाचल प्रदेश के 10 जिलों में बनाए गए 16 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्र अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार भवानी ने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने का उद्देश्य अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को आवेदन का अवसर देना है।

Advertisement

इधर, सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी में एमबीए पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। शुक्रवार को मांडव कॉम्प्लेक्स में ग्रुप डिस्कशन (GD) का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने भाग लिया। प्रथम वर्ष की फीस सब्सिडाइज्ड सीटों पर प्रवेश लेने वाले पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 10,100 रुपये और महिला अभ्यर्थियों के लिए 7,450 रुपये निर्धारित की गई है। वहीं, गैर सब्सिडाइज्ड सीटों के लिए प्रथम वर्ष की फीस 70,100 रुपये तय की गई है। प्रबंधन अध्ययन विभाग के डीन डॉ. करन गुप्ता ने बताया कि शनिवार को पर्सनल इंटरव्यू (PI) आयोजित किए जाएंगे।

Advertisement

वहीं, हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय (HPTU) हमीरपुर ने एमबीए और एमसीए पाठ्यक्रमों के दूसरे चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग के तहत 165 सीटें आवंटित कर दी हैं। इनमें एमबीए की 88 और एमसीए की 77 सीटें शामिल हैं। जिन अभ्यर्थियों को सीटें आवंटित हुई हैं, उन्हें 27 जुलाई शाम 5 बजे तक संबंधित शिक्षण संस्थान में रिपोर्ट करना होगा। तकनीकी विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता शैक्षणिक डॉ. राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि तीसरे चरण की सीटों का आवंटन 29 जुलाई को किया जाएगा।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में मंडरा रहा बड़ा खतरा! जमोला पहाड़ी लगातार दरक रही, 15 घरों पर संकट; ग्रामीण बोले- कब जागेगा प्रशासन?

कांगड़ा के जवाली उपमंडल की नियांगल पंचायत में जमोला पहाड़ी लगातार दरक रही है। 15 घरों पर खतरा मंडरा रहा है, जबकि कई मकान और कृषि भूमि पहले ही मलबे की चपेट में आ चुके हैं। ग्रामीणों ने स्थायी समाधान की मांग की है।

हिमाचल की सड़कें कब तक बनेंगी मौत का रास्ता? पांगी हादसे ने फिर जगाया सवाल, जानिए प्रदेश के सबसे बड़े दर्दनाक सड़क हादस

पांगी टैक्सी हादसे में 13 लोगों की मौत के बाद हिमाचल की पहाड़ी सड़कों की सुरक्षा एक बार फिर सवालों के घेरे में है। जानिए प्रदेश के सबसे बड़े सड़क हादसों का दर्दनाक इतिहास और क्यों मानसून में बढ़ जाता है खतरा।

हिमाचल का सबसे दर्दनाक हादसा: चट्टान गिरते ही खत्म हुई 13 जिंदगियां, 6 महीने का मासूम, मां-बेटे और पिता-पुत्र भी नहीं बचे

लाहौल-स्पीति के संसारी-किलाड़-तिंदी-थिरोट मार्ग पर टाटा सूमो पर भारी चट्टान गिरने से 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में छह महीने का मासूम, मां-बेटे, पिता-पुत्र और कई परिवारों के सदस्य हमेशा के लिए बिछड़ गए।

Kangra: शाहपुर के द्रम्मन में 145 पेड़ों की कटाई पर उठा विरोध, लोगों ने पूछा- जब चंबी में सरकारी जमीन है तो यहां क्यों...

शाहपुर के द्रम्मन गांव में प्रस्तावित आधुनिक सब्जी एवं अनाज मंडी के लिए करीब 145 पेड़ों की कटाई की तैयारी का स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि चंबी में सरकारी भूमि उपलब्ध होने के बावजूद रिहायशी क्षेत्र में परियोजना लाना उचित नहीं है।