Kangra: 41.40 ग्राम चिट्टा केस में बड़ा खुलासा, डिजिटल पेमेंट से हेरोइन खरीदने वाला कंडवाल का 27 वर्षीय युवक गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

नूरपुर: पुलिस जिला नूरपुर नशे के अवैध कारोबार में शामिल तस्करों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के तहत थाना डमटाल पुलिस ने 41.40 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामदगी मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी ने मुख्य आरोपी से डिजिटल पेमेंट के जरिए हेरोइन खरीदी थी।

Advertisement

यह मामला थाना डमटाल में दर्ज FIR संख्या 93/2026, दिनांक 15 मई 2026, धारा 21 और 29 एनडीपीएस एक्ट से संबंधित है। इस मामले में पहले ही 41.40 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की जा चुकी थी। मामले की गहन जांच और डिजिटल लेन-देन के विश्लेषण के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले।

Advertisement

जांच में पता चला कि दीपक उर्फ दीपू (27 वर्ष), निवासी गांव एवं डाकघर कंडवाल, तहसील नूरपुर, जिला कांगड़ा ने मुख्य आरोपी अमन से डिजिटल भुगतान के माध्यम से हेरोइन खरीदी थी। वित्तीय और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने आरोपी की इस नशा तस्करी नेटवर्क में संलिप्तता (फॉरवर्ड लिंक) स्थापित की।

Advertisement

इसके बाद पुलिस चौकी ढांगूपीर की टीम ने कार्रवाई करते हुए दीपक उर्फ दीपू को एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

नूरपुर पुलिस ने कहा है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार और तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति के तहत लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला कॉलेज में काव्य-पाठ प्रतियोगिता में दिखी छात्राओं की शानदार प्रतिभा, हर्षिता ने हासिल किया पहला स्थान; 15 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में हिंदी पखवाड़े के तहत काव्य-पाठ प्रतियोगिता आयोजित की गई। 15 विद्यार्थियों ने इसमें भाग लिया, जिसमें हर्षिता प्रथम, कविता द्वितीय और नंदिनी तृतीय स्थान पर रहीं।

Kangra: हारचक्कियां में अंडर-19 लड़कियों की जोनल प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल, कबड्डी में कलियाडा ने मारी बाजी; जानें किस स्कूल ने कौन सा खिताब...

हार चकिया में रैत जॉन की अंडर-19 लड़कियों की तीन दिवसीय जोनल खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। कबड्डी में कलियाडा, बैडमिंटन में दरिणी, चेस में बड़ज, वॉलीबॉल में लंज और खो-खो में रेहलू ने फाइनल मुकाबले जीते।

Kangra: जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, पिस्तौल की नोक पर ले जाकर बेरहमी से पीटने का दावा; सिर...

जसूर सब्जी मंडी में 19 वर्षीय युवक के कथित अपहरण और मारपीट का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि हथियार के बल पर युवक को ले जाकर पीटा गया और उसके सिर के बाल व भौंहें काट दी गईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिमला पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, अफीम बेचने वाले नाई की 1.64 करोड़ की संपत्ति कुर्क; 2026 में अब तक 8 करोड़...

शिमला पुलिस ने ठियोग में अफीम तस्करी के आरोपी की 1.64 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की है। पुलिस के अनुसार आरोपी की संपत्तियां उसकी वैध आय से मेल नहीं खाती थीं। वर्ष 2026 में अब तक 12 एनडीपीएस मामलों में 8 करोड़ से अधिक की संपत्तियों पर कार्रवाई की गई है।