Kangra: शाहपुर की बोह घाटी आपदा में मदद को आगे आया “We R Setu” NGO, प्रभावित परिवारों तक पहुंचाई राहत सामग्री

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा/शाहपुर: शाहपुर की बोह घाटी में हाल ही में बादल फटने और भारी बारिश से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए सामाजिक संस्थाएं भी आगे आने लगी हैं। इसी कड़ी में “We R Setu” NGO शाहपुर की टीम ने आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर जरूरतमंद परिवारों को राहत सामग्री वितरित की और उनके हालात का जायजा लिया।

Advertisement

NGO की टीम में वेरिक मेक (बृज), राहिल सांब्याल और अन्य सदस्य शामिल रहे। टीम ने प्रभावित परिवारों तक पहुंचकर राशन और अन्य आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध करवाई, ताकि आपदा के बाद कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहे लोगों को कुछ राहत मिल सके।

Advertisement

राहत कार्यों के दौरान NGO प्रतिनिधियों ने एसडीएम शाहपुर डॉ. गणेश ठाकुर से भी मुलाकात की। इस दौरान प्रभावित परिवारों की मौजूदा जरूरतों, राहत कार्यों की स्थिति और आगे की सहायता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। संस्था की ओर से प्रशासन को आश्वस्त किया गया कि आवश्यकता पड़ने पर भविष्य में भी हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।

Advertisement

एसडीएम शाहपुर डॉ. गणेश ठाकुर और शाहपुर के विधायक एवं उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने राहत कार्यों में सक्रिय योगदान देने के लिए “We R Setu” NGO की सराहना की। उन्होंने संस्था का आभार व्यक्त करते हुए समाज के अन्य लोगों, सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवी संस्थाओं से भी आगे आकर प्रभावित परिवारों की सहायता करने की अपील की।

NGO सदस्यों ने बताया कि “We R Setu” की स्थापना समाज सेवा और जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस कठिन घड़ी में संस्था प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और जरूरत पड़ने पर आगे भी सहयोग जारी रखेगी।

Advertisement

बोह घाटी में राहत और पुनर्वास कार्य लगातार जारी हैं। प्रशासन के साथ-साथ सामाजिक संस्थाओं की भागीदारी से प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के प्रयास तेज किए जा रहे हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में NDPS Act के वांछित आरोपी पर पुलिस का शिकंजा, शाहपुर पुलिस ने 25 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार

कांगड़ा की शाहपुर पुलिस ने NDPS Act से जुड़े FIR No. 132/25 में वांछित 25 वर्षीय आकाश दीप सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी गुरदासपुर, पंजाब का निवासी है।

Hamirpur: हमीरपुर ITI में एडमिशन का आखिरी मौका, 30 सीटों पर स्पॉट राउंड; 7 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया

राजकीय ITI हमीरपुर में सत्र 2026-27 के लिए 30 खाली सीटों पर स्पॉट राउंड से दाखिले का मौका है। इच्छुक अभ्यर्थी 7 सितंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। काउंसलिंग दोपहर 2 बजे से शुरू होगी।

Hamirpur: पंचायत घर में 2 बीयर के कैन मिलने से मचा हड़कंप, 2 महिला प्रधानों और 3 सचिवों के बीच विवाद; पुलिस ने कराया...

हमीरपुर के बमसन ब्लॉक टौणीदेवी में पंचायत घर में 2 बीयर के कैन मिलने के बाद दो महिला प्रधानों के बीच विवाद चर्चा में है। शिकायत के बाद पुलिस ने दूसरी महिला प्रधान और तीन सचिवों का एल्कोहल मेडिकल करवाया है।

Mandi: थुनाग बस अड्डे के पास खड्ड में मिला व्यक्ति का शव, इलाके में मची सनसनी; तेज बहाव में बहने की आशंका

मंडी के थुनाग बस अड्डे के पास खड्ड में रविवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान तुलसी राम के रूप में हुई है। प्रशासन ने परिवार को 25 हजार रुपये की फौरी राहत दी है।