Kangra: शाहपुर के बोह में भारी बारिश से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे DC हेमराज बैरवा, 160 लोगों के लिए राहत शिविर की व्यवस्था

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा/शाहपुर: शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बोह क्षेत्र में हाल ही में हुई भारी बारिश से हुए नुकसान के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह राहत और बचाव कार्यों में जुटा हुआ है। इसी क्रम में कांगड़ा के उपायुक्त हेमराज बैरवा बुधवार को बोह पहुंचे और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों का मौके पर जाकर जायजा भी लिया।

Advertisement

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब 160 प्रभावित लोगों के ठहरने की व्यवस्था राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, बोह में की है। राहत शिविर में प्रभावित परिवारों के लिए भोजन, पेयजल और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि कठिन परिस्थितियों में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Advertisement

उन्होंने कहा कि पूरे मानसून सीजन के दौरान जिला प्रशासन का कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रखा गया है। किसी भी आपदा की सूचना मिलने पर तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किए जा रहे हैं, ताकि प्रभावित लोगों को समय पर सहायता मिल सके।

Advertisement

उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ा है और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने और प्रभावित लोगों की सभी आवश्यकताओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Mandi: मंडी में अधिकारियों पर जमकर बरसीं कंगना रणौत, बोलीं- जुमले नहीं, जमीन पर काम चाहिए; ‘एक दिन प्रशासन मिला तो सारी फाइलें निपटा...

मंडी में दिशा समिति की बैठक में सांसद कंगना रणौत अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर जमकर नाराज हुईं। उन्होंने कहा कि जुमले और स्पष्टीकरण नहीं, धरातल पर काम चाहिए। सांसद निधि और केंद्रीय योजनाओं की स्वीकृत राशि खर्च न होने पर अधिकारियों से जवाबदेही तय करने को कहा।

Kangra: द्रोणाचार्य कॉलेज रैत में रोटरैक्ट क्लब ने ‘Spreading Smiles’ के साथ मनाया शिक्षक दिवस, शिक्षकों को चॉकलेट-कार्ड और पेन देकर जताया आभार

द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज रैत में रोटरैक्ट क्लब ने “Spreading Smiles” थीम के साथ शिक्षक दिवस मनाया। कार्यक्रम में शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया गया और रोटरी क्लब शाहपुर ने पांच शिक्षकों को Teachers’ Award 2026 प्रदान किया।

Kangra: डीएवी स्कूल मनेई में शिक्षक दिवस की धूम, गीत-नृत्य और कविताओं से छात्रों ने शिक्षकों को दिया खास सम्मान

डीएवी स्कूल मनेई में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, भाषण और कविताओं की प्रस्तुतियों से शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। शिक्षकों के लिए मनोरंजक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।

Kangra: शिक्षक दिवस पर रोटरी क्लब शाहपुर ने 5 शिक्षकों को किया सम्मानित, डॉ. विजय शर्मा बोले- शिक्षक ही राष्ट्र के सच्चे निर्माता

शिक्षक दिवस पर रोटरी क्लब शाहपुर ने पीजी द्रोणाचार्य कॉलेज रैत में समारोह आयोजित कर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पांच शिक्षकों को टीचर्स अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया। डॉ. विजय शर्मा ने शिक्षकों को राष्ट्र का सच्चा निर्माता बताया।