Kangra: शाहपुर के बोह में तबाही के बीच बोले केवल सिंह पठानिया, हर प्रभावित परिवार के साथ चट्टान बनकर खड़ी है सरकार

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा/शाहपुर: शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के धारकंडी इलाके के बोह, रौन, सपेड़ा और घड़घू गांवों में मूसलाधार बारिश के बाद आई प्राकृतिक आपदा ने भारी तबाही मचाई है। भूस्खलन और मलबे की चपेट में आने से कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जबकि कई परिवारों को अपने घर छोड़ने पड़े हैं। इस बीच शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि इस कठिन समय में प्रदेश सरकार और कांग्रेस पार्टी हर प्रभावित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।

Advertisement

केवल सिंह पठानिया ने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वीडियो कॉल के माध्यम से प्रभावित परिवारों से बातचीत कर उनके प्रति संवेदना व्यक्त की और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने जल्द ही प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने का भी आश्वासन दिया है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि वह वर्तमान में विधानसभा क्षेत्र से बाहर हैं, लेकिन घटना की जानकारी मिलते ही लगातार जिला प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के संपर्क में हैं। उन्होंने वीडियो कॉल के माध्यम से प्रभावित परिवारों का हालचाल जाना और भरोसा दिलाया कि कोई भी परिवार खुद को अकेला न समझे।

विधायक ने कांग्रेस पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को तुरंत प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में जुटने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ हुई विस्तृत चर्चा में प्रभावित परिवारों के पुनर्वास, रहने की व्यवस्था और आर्थिक सहायता सुनिश्चित करने पर सहमति बनी है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शाहपुर, धारकंडी कांग्रेस कमेटी और बोह, रुलेहड़, रिडकमार, दरिणी, भेलड़ तथा सल्ली-कनोल पंचायतों की कांग्रेस इकाइयों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता राहत कार्यों में सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।

इस दौरान प्रदेश के बागवानी एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने भी वीडियो कॉल के माध्यम से प्रभावित परिवारों से बात कर उनका हौसला बढ़ाया और प्रशासन को राहत एवं पुनर्वास कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी न रखने के निर्देश दिए।

Advertisement

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस चुनौतीपूर्ण घड़ी में पूरा प्रशासन, प्रदेश सरकार और कांग्रेस परिवार प्रभावित लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। उन्होंने कहा कि जब तक प्रत्येक प्रभावित परिवार का सुरक्षित पुनर्वास नहीं हो जाता, तब तक हरसंभव सहायता लगातार जारी रहेगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

चंडीगढ़ मंडी में पार्किंग विवाद बना खूनी खेल, हिमाचल के ऊना निवासी आढ़ती की चाकू मारकर हत्या

चंडीगढ़ के सेक्टर-26 सब्जी मंडी में पार्किंग विवाद ने खूनी रूप ले लिया। हिमाचल प्रदेश के ऊना निवासी 43 वर्षीय आढ़ती देशराज की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

नाहन से युवती लापता, घर छोड़ने से पहले वीडियो में लगाए गंभीर आरोप; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस

नाहन से एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। लापता होने से पहले जारी वीडियो में युवती ने माता-पिता पर प्रताड़ना और शादी के दबाव समेत कई आरोप लगाए। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

हमीरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: नाबालिगा को लिफ्ट देने के बहाने दुष्कर्म करने वाले दोषी को 20 साल की कठोर सजा

हमीरपुर कोर्ट ने नाबालिगा को लिफ्ट देने के बहाने दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को 20 वर्ष के कठोर कारावास और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। मामले में अभियोजन पक्ष ने 26 गवाहों से पूछताछ की।

Kangra: बसनूर पंचायत घर में शान से फहराया तिरंगा, प्रधान केवल कृष्ण समेत ग्रामीणों और छात्रों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

बसनूर पंचायत घर में स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह के साथ मनाया गया। प्रधान केवल कृष्ण, उपप्रधान परविंदर सिंह, वार्ड पंच, पंचायत सचिव, ग्रामीणों, स्कूली छात्रों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने समारोह में भाग लिया।