Kangra: शाहपुर विधानसभा की दुरगेला पंचायत के ठम्बां का 19 वर्षीय युवक HRTC बस में चिट्टे के साथ गिरफ्तार, नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Date:

--Advertisement--

नूरपुर: हिमाचल प्रदेश में चलाए जा रहे ‘नशा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत पुलिस जिला नूरपुर को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही सीआईए टीम ने कंडवाल पुलिस बैरियर पर चेकिंग के दौरान एक एचआरटीसी बस में सवार 19 वर्षीय युवक को 10.16 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार 21 जुलाई 2026 को पुलिस टीम गश्त, सुराग बरारी और यातायात चेकिंग पर तैनात थी। इसी दौरान दोपहर करीब 1:50 बजे पठानकोट की ओर से आ रही एचआरटीसी बस (HP 31 A 8869) को कंडवाल पुलिस बैरियर पर जांच के लिए रोका गया। चेकिंग के दौरान बस में बैठा एक युवक पुलिस को देखकर घबरा गया और उतरने की कोशिश करने लगा। युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस ने उसे रोका और नियमानुसार गवाहों की मौजूदगी में उसकी तलाशी ली।

तलाशी के दौरान युवक की जेब से एक पारदर्शी प्लास्टिक लिफाफा बरामद हुआ। लिफाफे की जांच करने पर उसमें 10.16 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) पाया गया। पुलिस ने मौके पर ही मादक पदार्थ को सील कर कब्जे में ले लिया। इसके अलावा आरोपी के पास से पठानकोट से शाहपुर तक की बस टिकट और एक Lava 5G स्मार्टफोन भी बरामद कर जब्त किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान कर्तव्य पठानिया (19) पुत्र कश्मीर सिंह निवासी गांव ठम्बां, डाकघर दुरगेला, तहसील शाहपुर, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना नूरपुर में एफआईआर संख्या 186/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अब इस मामले के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगाल रही है। जांच इस बात पर केंद्रित है कि आरोपी यह हेरोइन कहां से लेकर आया था और इसे किस व्यक्ति तक पहुंचाया जाना था। नूरपुर पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि नशा तस्करी से जुड़ी किसी भी जानकारी को तुरंत पुलिस के साथ साझा करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर के बोह में भारी बारिश से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे DC हेमराज बैरवा, 160 लोगों के लिए राहत शिविर की व्यवस्था

कांगड़ा के शाहपुर स्थित बोह क्षेत्र में भारी बारिश से प्रभावित परिवारों से मिलने पहुंचे उपायुक्त हेमराज बैरवा। प्रशासन ने 160 लोगों के लिए राहत शिविर बनाया है और भोजन, पेयजल सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं।

हिमाचल के युवा भी पहुंचे संसद मार्च में, लाठीचार्ज के बाद मचा हड़कंप; छात्रा शरण्या बोलीं- ‘मुझे भी हिरासत में लिया गया’

दिल्ली में आयोजित संसद मार्च में हिमाचल प्रदेश के कई युवा शामिल हुए। ठियोग की छात्रा शरण्या वर्मा ने हिरासत में लिए जाने का दावा किया, जबकि लाठीचार्ज के विरोध में शिमला के रिज मैदान पर सांकेतिक धरना भी आयोजित किया गया।

HP Board को मिला नया सचिव! पद संभालते ही एक्शन मोड में दिखे अंकुश शर्मा, विद्यार्थियों के लिए किया बड़ा वादा

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला को नया सचिव मिल गया है। 2018 बैच के HAS अधिकारी अंकुश शर्मा ने पदभार संभालते ही बोर्ड की विभिन्न शाखाओं का दौरा किया और विद्यार्थियों को बेहतर, पारदर्शी व तकनीक-सक्षम सेवाएं देने का भरोसा जताया।

Kangra: शाहपुर के धारकंडी में भारी बारिश से बिगड़े हालात, विधायक केवल सिंह पठानिया ने अधिकारियों को दिए राहत-बचाव तेज करने के निर्देश

कांगड़ा के शाहपुर क्षेत्र में भारी बारिश और भूस्खलन के बीच विधायक केवल सिंह पठानिया ने प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। प्रभावित परिवारों तक मदद पहुंचाने और बंद सड़कों को जल्द खोलने पर जोर दिया गया है।