HP Board को मिला नया सचिव! पद संभालते ही एक्शन मोड में दिखे अंकुश शर्मा, विद्यार्थियों के लिए किया बड़ा वादा

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) धर्मशाला को नया सचिव मिल गया है। वर्ष 2018 बैच के हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (HAS) अधिकारी अंकुश शर्मा ने स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव का कार्यभार संभाल लिया है। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने साफ किया कि प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षण संस्थानों को गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और तकनीक-सक्षम सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

Advertisement

नए सचिव अंकुश शर्मा ने कार्यभार संभालने के तुरंत बाद शिक्षा बोर्ड की विभिन्न शाखाओं का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात कर बोर्ड की कार्यप्रणाली को करीब से समझा। उन्होंने परीक्षा संचालन, उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन, परिणाम घोषणा और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) आधारित सेवाओं से जुड़ी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

Advertisement

अंकुश शर्मा ने कर्मचारियों के साथ संवाद करते हुए कहा कि बेहतर समन्वय, जवाबदेही और टीम भावना के साथ कार्य करना आवश्यक है। उन्होंने जोर देकर कहा कि शिक्षा बोर्ड की सेवाओं को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा।

Advertisement

नए सचिव की नियुक्ति को शिक्षा बोर्ड के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विद्यार्थियों और अभिभावकों को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में बोर्ड की सेवाओं में और अधिक सुधार होगा तथा तकनीक आधारित सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। शिक्षा बोर्ड की कार्यप्रणाली को आधुनिक और छात्र हितैषी बनाने की दिशा में यह एक अहम कदम माना जा रहा है।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर के बोह में तबाही के बीच बोले केवल सिंह पठानिया, हर प्रभावित परिवार के साथ चट्टान बनकर खड़ी है सरकार

शाहपुर के बोह और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश से प्रभावित परिवारों के समर्थन में विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार और कांग्रेस पार्टी हर पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने भी वीडियो कॉल के जरिए सहायता का भरोसा दिया।

Kangra: शाहपुर के बोह में भारी बारिश से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे DC हेमराज बैरवा, 160 लोगों के लिए राहत शिविर की व्यवस्था

कांगड़ा के शाहपुर स्थित बोह क्षेत्र में भारी बारिश से प्रभावित परिवारों से मिलने पहुंचे उपायुक्त हेमराज बैरवा। प्रशासन ने 160 लोगों के लिए राहत शिविर बनाया है और भोजन, पेयजल सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं।

Kangra: शाहपुर विधानसभा की दुरगेला पंचायत के ठम्बां का 19 वर्षीय युवक HRTC बस में चिट्टे के साथ गिरफ्तार, नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

नूरपुर पुलिस ने ‘नशा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत कंडवाल पुलिस बैरियर पर एचआरटीसी बस से 10.16 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद कर 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

हिमाचल के युवा भी पहुंचे संसद मार्च में, लाठीचार्ज के बाद मचा हड़कंप; छात्रा शरण्या बोलीं- ‘मुझे भी हिरासत में लिया गया’

दिल्ली में आयोजित संसद मार्च में हिमाचल प्रदेश के कई युवा शामिल हुए। ठियोग की छात्रा शरण्या वर्मा ने हिरासत में लिए जाने का दावा किया, जबकि लाठीचार्ज के विरोध में शिमला के रिज मैदान पर सांकेतिक धरना भी आयोजित किया गया।