अब एक क्लिक में दें आपदा की सूचना! हिमाचल में लॉन्च हुआ ‘आपदा रक्षक’ ऐप, जानिए कैसे करेगा मदद

Date:

--Advertisement--

ऊना। हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आपदा प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी तथा त्वरित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इसी कड़ी में सभी सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों से ‘आपदा रक्षक’ मोबाइल ऐप डाउनलोड कर इसके सक्रिय उपयोग की अपील की गई है।

Advertisement

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना के सीईओ एवं अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) इशांत जसवाल ने बताया कि इस मोबाइल ऐप के माध्यम से नागरिक किसी भी प्रमुख आपदा से संबंधित जानकारी सीधे राज्य आपदा प्रबंधन प्रणाली तक पहुंचा सकेंगे। ऐप में उपलब्ध सिटीजन लॉगिन सुविधा के जरिए आपदा से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्ट तुरंत भेजी जा सकेगी, जिससे राहत और बचाव कार्यों में तेजी आएगी और जन-धन के नुकसान को कम करने में मदद मिलेगी।

Advertisement

उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 के बाद प्रदेश में प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ती संख्या और तीव्रता को देखते हुए इस तरह की तकनीकी पहल बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। इससे प्रदेश की आपदा से निपटने की क्षमता को और अधिक मजबूत बनाया जा सकेगा।

इशांत जसवाल ने बताया कि राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सभी विभागों से अपने अधीन कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को यह ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उनके परिवारों, सहकर्मियों और आम लोगों को भी इस प्लेटफॉर्म से जोड़ने का आग्रह किया गया है। भविष्य में आपदा संबंधी घटनाओं की रिपोर्टिंग के लिए इसी मोबाइल ऐप के सिटीजन रिपोर्टिंग फीचर के उपयोग पर विशेष जोर दिया जाएगा।

Advertisement

उन्होंने जानकारी दी कि ‘आपदा रक्षक’ मोबाइल ऐप फिलहाल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के वेब पोर्टल पर उपलब्ध है और जल्द ही इसे गूगल प्ले स्टोर पर भी उपलब्ध कराया जाएगा। ऐप के उपयोग को आसान बनाने के लिए विस्तृत यूजर मैनुअल भी उपलब्ध कराया गया है।

एडीसी ने बताया कि आने वाले समय में इस ऐप में टूरिस्ट रजिस्ट्रेशन मॉड्यूल सहित कई नई सुविधाएं भी जोड़ी जाएंगी। इससे पर्यटकों, नागरिकों, सरकारी एजेंसियों और राहत एवं बचाव दलों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा और आपदा पूर्व तैयारी तथा त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली को और अधिक मजबूत बनाया जा सकेगा।

Advertisement

उन्होंने कहा कि ‘आपदा रक्षक’ मोबाइल ऐप से संबंधित किसी भी तकनीकी सहायता या जानकारी के लिए एचपीएसडीएमए शिमला के डॉ. रोहित चौहान से 94184-82869 पर संपर्क किया जा सकता है।

Aapda Rakshak App
visit: https://hpsdma.hp.gov.in/AppLogin.aspx

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में भारी बारिश का कहर, स्पैड़ा और गढ़गून गांवों में 6 मकान बहे, राहत-बचाव के लिए SDRF टीम मौके के लिए रवाना

कांगड़ा के शाहपुर क्षेत्र में भारी बारिश के कारण स्पैड़ा और गढ़गून गांवों में छह मकान बह गए। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया है, जबकि SDRF टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है।

Kangra: शाहपुर में मानसून को लेकर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया, सभी विभागों को 24 घंटे अलर्ट रहने के दिए निर्देश

शाहपुर में मानसून तैयारियों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में विधायक केवल सिंह पठानिया ने सभी विभागों को 24 घंटे अलर्ट रहने, नोडल अधिकारी नियुक्त करने और आपसी समन्वय के साथ राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

NEET Paper Leak 2026: पीएम मोदी का बड़ा बयान, कहा- छात्रों के साथ खड़ी है सरकार, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार छात्रों के साथ खड़ी है और दोषियों के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Chamba Pangi Cloudburst: पांगी घाटी में दो जगह फटा बादल, 15-20 मनरेगा कर्मी फंसे; सड़कें टूटीं, मचा हड़कंप

पांगी घाटी में दो स्थानों पर बादल फटने से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। उदीन नाले में 15-20 मनरेगा कर्मी फंस गए हैं, जबकि पुर्थी-थांदल मार्ग और बीआरओ सड़क को भी भारी नुकसान पहुंचा है।