Mandi: ITI सुंदरनगर के छात्रों को बड़ा झटका! भारी बारिश के चलते कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव स्थगित

Date:

--Advertisement--

सुंदरनगर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सुंदरनगर में 21 जुलाई 2026 को सुबह 10 बजे आयोजित होने वाला विशेष कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव भारी बारिश और प्रतिकूल मौसम की परिस्थितियों के कारण स्थगित कर दिया गया है। इस फैसले से उन अभ्यर्थियों को फिलहाल इंतजार करना होगा जो प्लेसमेंट प्रक्रिया में भाग लेने की तैयारी कर रहे थे।

Advertisement

संस्थान के प्रधानाचार्य विजय कुमार चौधरी ने बताया कि उपायुक्त मंडी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार 20 और 21 जुलाई 2026 को जिले में भारी वर्षा की आशंका को देखते हुए सभी शिक्षण संस्थानों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसी के मद्देनजर टीवीएस मोटर कंपनी, नालागढ़ तथा जग ट्रेडिंग कंपनी, पुंघ (सुंदरनगर) की ओर से आयोजित विशेष कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव को फिलहाल टालने का निर्णय लिया गया है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह फैसला लिया गया है। कैंपस प्लेसमेंट कार्यक्रम की नई तिथि जल्द घोषित की जाएगी, जिसकी जानकारी संस्थान द्वारा आधिकारिक माध्यमों से साझा की जाएगी।

Advertisement

संस्थान प्रशासन ने सभी उम्मीदवारों से अपील की है कि वे अगली सूचना जारी होने तक धैर्य बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अफवाह या अनौपचारिक जानकारी पर भरोसा न करें। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे प्लेसमेंट से जुड़ी सभी अपडेट केवल संस्थान के आधिकारिक स्रोतों से ही प्राप्त करें।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में भारी बारिश का कहर, स्पैड़ा और गढ़गून गांवों में 6 मकान बहे, राहत-बचाव के लिए SDRF टीम मौके के लिए रवाना

कांगड़ा के शाहपुर क्षेत्र में भारी बारिश के कारण स्पैड़ा और गढ़गून गांवों में छह मकान बह गए। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया है, जबकि SDRF टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है।

Kangra: शाहपुर में मानसून को लेकर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया, सभी विभागों को 24 घंटे अलर्ट रहने के दिए निर्देश

शाहपुर में मानसून तैयारियों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में विधायक केवल सिंह पठानिया ने सभी विभागों को 24 घंटे अलर्ट रहने, नोडल अधिकारी नियुक्त करने और आपसी समन्वय के साथ राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

NEET Paper Leak 2026: पीएम मोदी का बड़ा बयान, कहा- छात्रों के साथ खड़ी है सरकार, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार छात्रों के साथ खड़ी है और दोषियों के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Chamba Pangi Cloudburst: पांगी घाटी में दो जगह फटा बादल, 15-20 मनरेगा कर्मी फंसे; सड़कें टूटीं, मचा हड़कंप

पांगी घाटी में दो स्थानों पर बादल फटने से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। उदीन नाले में 15-20 मनरेगा कर्मी फंस गए हैं, जबकि पुर्थी-थांदल मार्ग और बीआरओ सड़क को भी भारी नुकसान पहुंचा है।