एक ही घर से निकले दो NEET टॉपर! रोहड़ू के भाई-बहन ने साथ पास की परीक्षा, पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल

Date:

--Advertisement--

रोहड़ू। रोहड़ू उपमंडल के मण्डलगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुई के होनहार भाई-बहन सीरत वर्मा और हर्षित वर्मा ने एक साथ NEET परीक्षा उत्तीर्ण कर पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित कर दिया है। दोनों राजीव वर्मा और वीना वर्मा की पुत्री और पुत्र हैं। उनकी इस शानदार उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे इलाके में खुशी का माहौल है।

Advertisement

सीरत वर्मा और हर्षित वर्मा ने विद्यापीठ शिमला में अध्ययन करते हुए यह सफलता हासिल की है। घर से दूर रहकर पढ़ाई करना और साथ ही रोजमर्रा की चुनौतियों का सामना करना आसान नहीं होता, लेकिन दोनों भाई-बहनों ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के दम पर यह मुकाम हासिल किया है।

उनकी सफलता न केवल परिवार के लिए गर्व का विषय बनी है, बल्कि पूरे मण्डलगढ़ क्षेत्र के लिए भी प्रेरणादायक है। यह उपलब्धि उन युवाओं के लिए एक उदाहरण है, जो कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपने सपनों को साकार करने के लिए लगातार प्रयासरत रहते हैं।

Advertisement

इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों ने दोनों विद्यार्थियों और उनके माता-पिता को बधाई दी है। राजीव वर्मा और वीना वर्मा की परवरिश, त्याग और मार्गदर्शन को भी इस सफलता का महत्वपूर्ण आधार माना जा रहा है। एक ही परिवार से दो युवा डॉक्टर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।

क्षेत्रवासियों ने दोनों भाई-बहनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा जताई है कि वे चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देकर समाज और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर दशहरा उत्सव-2026 का भव्य आगाज, मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में निकली शोभा यात्रा

जिला स्तरीय दशहरा उत्सव शाहपुर-2026 का शुभारंभ रामेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना और भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया शामिल हुए। शोभा यात्रा एसडीएम कार्यालय से 39 मील स्थित दशहरा मैदान तक निकाली गई।

Kangra: शाहपुर में CIA टीम की बड़ी कार्रवाई, दरगेला पंचायत के थंबा गांव के 19 वर्षीय युवक से 4.48 ग्राम चिट्टा बरामद; NDPS एक्ट...

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने शाहपुर के घटनालु में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक कर्तव्य पठानिया को 4.48 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: शाहपुर के कनोल स्कूल में 8 किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन, धर्मशाला में 100 शिक्षकों को दिया गया WIFS प्रशिक्षण

कांगड़ा जिले के कनोल स्कूल में HPV टीकाकरण सत्र के दौरान 8 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, धर्मशाला में लगभग 100 शिक्षकों को WIFS कार्यक्रम के तहत आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों के लाभ व सही सेवन की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर स्कूल में गूंजे ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे, भूकंप मॉक ड्रिल से छात्रों ने सीखे बचाव के तरीके

राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर में भूकंप मॉक ड्रिल, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।