“मेरा चालान करने की हिम्मत कैसे हुई?” नशे में धुत अधिकारी ने पुलिस को दी पानी सप्लाई बंद करवाने की धमकी, फिर हुआ बड़ा एक्शन

Date:

--Advertisement--

हमीरपुर: शहर में शुक्रवार रात ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब शराब के नशे में धुत्त एक विभाग के अधिकारी और एनआईटी में कार्यरत एक कर्मी पुलिस कार्रवाई पर भड़क गए। पुलिस ने दोनों का चालान किया तो कथित अधिकारी ने पुलिसकर्मियों को धमकाते हुए कहा, “मेरा चालान करने की तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? तुम नहीं जानते मैं एक वरिष्ठ अधिकारी हूं और तुम्हारे थाने की पानी सप्लाई बंद करवा दूंगा।” हालांकि पुलिस ने दबाव में आए बिना नियमानुसार कार्रवाई जारी रखी और दोनों को हिरासत में ले लिया।

Advertisement

पुलिस सूत्रों के अनुसार शुक्रवार रात करीब 10 बजे सदर पुलिस शहर में यातायात नियमों के उल्लंघन और ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ विशेष नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक वाहन को जांच के लिए रोका। वाहन में सवार एक विभाग के अधिकारी और एनआईटी में कार्यरत एक कर्मी के व्यवहार पर संदेह होने पर पुलिस ने उनकी अल्कोहल सैंसर से जांच की। जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने पर पुलिस ने ड्रंक एंड ड्राइव एक्ट के तहत उनका चालान कर दिया।

चालान किए जाने के बाद दोनों व्यक्ति पुलिस के साथ बहस करने लगे। आरोप है कि कथित अधिकारी ने अपने पद का हवाला देते हुए पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की और कई तरह की धमकियां भी दीं। काफी देर तक हंगामा और बहस जारी रहने के बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया।

Advertisement

शनिवार को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को नोटिस देकर रिहा कर दिया गया। घटना के बाद पूरे शहर में इस मामले की चर्चा होती रही और लोगों ने पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी अपनी प्रतिक्रियाएं दीं।

मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी राजेश उपाध्याय ने बताया कि शुक्रवार रात पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया था। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस नियमानुसार कार्रवाई कर रही है और किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान कुल 17 वाहनों के चालान किए गए।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर दशहरा उत्सव-2026 का भव्य आगाज, मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में निकली शोभा यात्रा

जिला स्तरीय दशहरा उत्सव शाहपुर-2026 का शुभारंभ रामेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना और भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया शामिल हुए। शोभा यात्रा एसडीएम कार्यालय से 39 मील स्थित दशहरा मैदान तक निकाली गई।

Kangra: शाहपुर में CIA टीम की बड़ी कार्रवाई, दरगेला पंचायत के थंबा गांव के 19 वर्षीय युवक से 4.48 ग्राम चिट्टा बरामद; NDPS एक्ट...

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने शाहपुर के घटनालु में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक कर्तव्य पठानिया को 4.48 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: शाहपुर के कनोल स्कूल में 8 किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन, धर्मशाला में 100 शिक्षकों को दिया गया WIFS प्रशिक्षण

कांगड़ा जिले के कनोल स्कूल में HPV टीकाकरण सत्र के दौरान 8 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, धर्मशाला में लगभग 100 शिक्षकों को WIFS कार्यक्रम के तहत आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों के लाभ व सही सेवन की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर स्कूल में गूंजे ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे, भूकंप मॉक ड्रिल से छात्रों ने सीखे बचाव के तरीके

राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर में भूकंप मॉक ड्रिल, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।