सुविधाओं की कमी भी नहीं रोक सकी उड़ान! कुपवी की बेटी शीतल ने NEET 2026 में हासिल की शानदार सफलता, 561 अंक लेकर बढ़ाया क्षेत्र का मान

Date:

--Advertisement--

कुपवी (शिमला): जिला शिमला के दूरदराज और पिछड़े क्षेत्र कुपवी से एक प्रेरणादायक सफलता की कहानी सामने आई है। सीमित संसाधनों और बेहतर शैक्षणिक सुविधाओं की कमी के बावजूद यहां की बेटी शीतल शर्मा ने NEET 2026 परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सामवी गांव की रहने वाली शीतल शर्मा ने 561 अंक प्राप्त करते हुए ऑल इंडिया रैंक 28,789 हासिल की है।

Advertisement

शीतल शर्मा, रमेश शर्मा और सविता शर्मा की पुत्री हैं। उनके पिता जेबीटी अध्यापक हैं, जबकि माता हिंदी विषय की प्रवक्ता हैं। शिक्षकों के परिवार से आने वाली शीतल ने अपनी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह सफलता हासिल की है। उनकी उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और प्रयास निरंतर किए जाएं, तो भौगोलिक परिस्थितियां और संसाधनों की कमी भी सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकती।

शीतल ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने दादा सुखराम को दिया है। उन्होंने बताया कि उन्हें पढ़ाई और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा अपने दादा से मिली। शीतल के अनुसार उनके दादा ने वर्ष 1967 में बीएससी की पढ़ाई पूरी की थी और इसके बाद अपना पूरा जीवन शिक्षा क्षेत्र को समर्पित कर दिया। वर्ष 2002 में वे प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्त हुए थे। शीतल का कहना है कि दादा के संघर्ष, अनुशासन और शिक्षा के प्रति समर्पण ने उन्हें हमेशा प्रेरित किया।

Advertisement

अपनी सफलता पर शीतल ने कहा कि यदि युवा सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर अपने लक्ष्य पर फोकस करें और पूरी लगन व मेहनत के साथ आगे बढ़ें, तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती। उन्होंने कहा कि यह उनकी अंतिम उपलब्धि नहीं है और वह भविष्य में और बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए लगातार मेहनत करती रहेंगी।

शीतल शर्मा की इस सफलता से कुपवी क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनकी सफलता आज उन हजारों विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बन गई है, जो कठिन परिस्थितियों के बावजूद बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का साहस रखते हैं।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर दशहरा उत्सव-2026 का भव्य आगाज, मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में निकली शोभा यात्रा

जिला स्तरीय दशहरा उत्सव शाहपुर-2026 का शुभारंभ रामेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना और भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया शामिल हुए। शोभा यात्रा एसडीएम कार्यालय से 39 मील स्थित दशहरा मैदान तक निकाली गई।

Kangra: शाहपुर में CIA टीम की बड़ी कार्रवाई, दरगेला पंचायत के थंबा गांव के 19 वर्षीय युवक से 4.48 ग्राम चिट्टा बरामद; NDPS एक्ट...

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने शाहपुर के घटनालु में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक कर्तव्य पठानिया को 4.48 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: शाहपुर के कनोल स्कूल में 8 किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन, धर्मशाला में 100 शिक्षकों को दिया गया WIFS प्रशिक्षण

कांगड़ा जिले के कनोल स्कूल में HPV टीकाकरण सत्र के दौरान 8 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, धर्मशाला में लगभग 100 शिक्षकों को WIFS कार्यक्रम के तहत आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों के लाभ व सही सेवन की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर स्कूल में गूंजे ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे, भूकंप मॉक ड्रिल से छात्रों ने सीखे बचाव के तरीके

राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर में भूकंप मॉक ड्रिल, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।