Mandi: जोगिंद्रनगर में बारिश बनी आफत! बंद कलवर्टों से घरों और दुकानों में घुसा पानी, लोगों की बढ़ी परेशानी

Date:

--Advertisement--

जोगिंद्रनगर। मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई स्थानों पर कलवर्ट और नालियां बंद होने से जोगिंद्रनगर नगर परिषद क्षेत्र में जलभराव की समस्या गंभीर हो गई है। लगातार हो रही बारिश के बीच वार्ड नंबर 5 और 6 के रिहायशी इलाकों में पानी घुसने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तेज बहाव के साथ कई घरों में मलबा और पत्थर भी पहुंच रहे हैं, जिससे नुकसान की आशंका बढ़ गई है।

Advertisement

नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष अजय धरवाल ने बताया कि पशु चिकित्सालय के पास स्थित कलवर्ट में मलबा भर जाने के कारण बारिश का पानी मुख्य बाजार की ओर बह रहा है। इससे आसपास के मकानों को नुकसान पहुंच रहा है और स्थानीय लोग चिंतित हैं। वहीं व्यापार मंडल अध्यक्ष भास्कर गुप्ता ने कहा कि पठानकोट चौक पर जल निकासी व्यवस्था ठप होने के कारण गंदा पानी दुकानों और घरों तक पहुंच रहा है, जिससे व्यापारियों और स्थानीय निवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement

इसके अलावा गुरुद्वारा परिसर और गुगली खड्ड के पास हनुमान मंदिर क्षेत्र में भी नालियां और कलवर्ट बंद होने के कारण हाईवे पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इससे वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है और दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।

एनएचएआई के साइट इंजीनियर अंकित ने बताया कि घट्टा से घटासनी तक बंद नालियों की सफाई और कलवर्टों से मलबा हटाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। उन्होंने कहा कि बारिश के पानी की निकासी को सुचारु बनाने के लिए संबंधित टीमें लगातार काम कर रही हैं, ताकि लोगों को जल्द राहत मिल सके।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Mandi: मंडी में रेड अलर्ट का बड़ा असर! 20 और 21 जुलाई को सभी स्कूल, कॉलेज, ITI और आंगनवाड़ी बंद, DC ने जारी किए...

मंडी जिले में रेड अलर्ट के चलते 20 और 21 जुलाई को सभी स्कूल, कॉलेज, आईटीआई, आंगनवाड़ी और डे-केयर सेंटर बंद रहेंगे। जिला प्रशासन ने भारी बारिश और संभावित आपदा को देखते हुए यह आदेश जारी किया है।

Kangra: 7 साल से फरार महिला तस्कर आखिरकार गिरफ्तार! नूरपुर पुलिस ने पंजाब से दबोचा, NDPS Act के दो मामलों में थी वांछित

नूरपुर पुलिस की पीओ सेल ने NDPS Act के दो मामलों में उद्घोषित अपराधी घोषित महिला को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला थाना इंदौरा में दर्ज दो मामलों में लंबे समय से वांछित थी।

हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 18 HPAS अधिकारियों के तबादले, कई को मिली नई जिम्मेदारी; 3 आदेश भी हुए रद्द

हिमाचल प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 18 HPAS अधिकारियों के तबादले और नई तैनातियों के आदेश जारी किए हैं। कई अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि तीन तबादला आदेश रद्द कर दिए गए हैं।

Kangra: टांडा अस्पताल पहुंचीं पूर्व मंत्री सरवीन चौधरी, पूर्व विधायक राम चंद भाटिया का जाना हालचाल; डॉक्टरों से ली स्वास्थ्य की पूरी जानकारी

पूर्व कैबिनेट मंत्री सरवीन चौधरी ने टांडा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचकर नगरोटा के पूर्व विधायक राम चंद भाटिया का हालचाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेकर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।