Kangra: पालमपुर के पास दर्दनाक सड़क हादसा! कई पलटे खाने के बाद झाड़ियों में गिरी कार, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

Date:

--Advertisement--

पालमपुर। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कैलाशपुर से पंचरुखी की ओर वाया मछुई जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर कई पलटे खाने के बाद झाड़ियों में जा फंस गई। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार 72 वर्षीय कर्मचंद की मौत हो गई, जबकि प्रीतम चंद गंभीर रूप से घायल हो गए।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों घायलों को कार से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें तुरंत नागरिक चिकित्सालय पालमपुर पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल प्रीतम चंद की हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, टांडा रेफर कर दिया।

Advertisement

हादसे की सूचना मिलते ही पंचायत प्रधान मंजू देवी, वार्ड सदस्य सपना देवी और समिति सदस्य राजिंद्र पाल भी घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

करसोग में देर रात पलटी कार, एक की मौत और दो गंभीर घायल; माहूनाग के पास ऐसे हुआ दर्दनाक हादसा, जांच में जुटी पुलिस

मंडी के करसोग में माहूनाग के पास देर रात कार HP 30-8165 अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में मोहन सिंह मेहरन की मौत हो गई, जबकि विनीत और चुड़ामणी गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

हिमाचल बिजली बोर्ड के कर्मचारियों का शिमला में बड़ा प्रदर्शन, 2000 से ज्यादा कर्मचारी सड़क पर उतरे; सरकार को दी आंदोलन तेज करने की...

पुरानी पेंशन योजना समेत लंबित मांगों को लेकर हिमाचल बिजली बोर्ड के 2000 से 2500 के करीब कर्मचारी और पेंशनर शिमला में सड़क पर उतरे। चौड़ा मैदान में प्रदर्शन के दौरान सरकार को आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई।

कुल्लू में 14 साल की नाबालिग 6 दिन बाद बरामद, पिता की शिकायत से मचा हड़कंप; होटल में ले जाकर यौन उत्पीड़न का आरोप,...

कुल्लू में 14 वर्षीय नाबालिग के छह दिन तक लापता रहने के बाद भुंतर मंदिर के पास बरामद होने का मामला सामने आया है। पिता की शिकायत पर महिला पुलिस थाना में केस दर्ज किया गया है और POCSO एक्ट की धारा 6 भी लगाई गई है।

मंडी में दर्दनाक सड़क हादसा, स्लाइडिंग प्वाइंट पर कार सुकेती खड्ड में गिरी; अस्पताल में 39 वर्षीय चालक ने तोड़ा दम

मंडी के पुलघराट के पास स्लाइडिंग प्वाइंट पर एक कार अनियंत्रित होकर सुकेती खड्ड में जा गिरी। हादसे में गंभीर घायल 39 वर्षीय चालक मुनीष भाटिया ने जोनल अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।