Kangra: धर्मशाला में पुलिस अधिकारियों की बड़ी कार्यशाला! नई आपराधिक कानून और डिजिटल पुलिसिंग पर दिए गए अहम निर्देश

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में शुक्रवार को नई आपराधिक कानूनों और आधुनिक पुलिसिंग व्यवस्था को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता भारतीय पुलिस सेवा (IPS) की अधिकारी एवं पुलिस महानिरीक्षक (क्राइम), शिमला श्रीमती रानी बिन्दु ने की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आधुनिक तकनीक आधारित पुलिसिंग और नई कानूनी व्यवस्थाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए।

Advertisement

कार्यशाला में पुलिस उपमहानिरीक्षक उत्तरी खंड, धर्मशाला सहित जिला कांगड़ा, नूरपुर और देहरा के पुलिस अधीक्षक, उपाधीक्षक, उपमंडल पुलिस अधिकारी (SDPO), सभी थाना प्रभारी और CCTNS से जुड़े कर्मचारियों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान नई आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन, क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम (CCTNS) और इंटरऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम (ICJS) के बेहतर उपयोग, ई-साक्ष्य एप के माध्यम से डिजिटल साक्ष्यों के वैज्ञानिक प्रबंधन तथा न्यू पुलिसिंग की अवधारणा पर विस्तार से चर्चा की गई।

Advertisement

पुलिस महानिरीक्षक (क्राइम) श्रीमती रानी बिन्दु ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि पुलिस कार्यों में आधुनिक तकनीक का अधिकतम उपयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और समयबद्ध पुलिसिंग के माध्यम से आम जनता को बेहतर और प्रभावी पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए।

कार्यशाला का उद्देश्य नई तकनीकों और कानूनी प्रक्रियाओं के बेहतर उपयोग के माध्यम से पुलिस व्यवस्था को अधिक सक्षम, पारदर्शी और जनहितैषी बनाना रहा।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: आनी में बाजार गई महिला लापता, पति की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज; पुलिस ने शुरू की तलाश

कुल्लू जिले के आनी में बाजार गई एक महिला के वापस नहीं लौटने पर उसके पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता को आशंका है कि कोई व्यक्ति महिला को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने BNS की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Kangra: चढ़ी में 450 विद्यार्थी दिखाएंगे वैज्ञानिक प्रतिभा, विधायक केवल सिंह पठानिया ने स्कूल और खेल मैदान के लिए किए 21 लाख रुपये देने...

कांगड़ा जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चढ़ी में 33वीं जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का शुभारंभ विधायक केवल सिंह पठानिया ने किया। दो दिवसीय आयोजन में करीब 450 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। विधायक ने स्कूल के विकास के लिए 10 लाख, खेल मैदान के लिए 10 लाख और कार्यक्रम के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की।

Kangra: मेजर विजय सिंह मनकोटिया को राजकीय सम्मान न मिलने पर पूर्व सैनिकों में नाराजगी, कॉलेज का नाम उनके नाम पर रखने की मांग

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व सैनिकों ने पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया को राजकीय सम्मान नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने राजकीय डिग्री कॉलेज शाहपुर का नाम उनके नाम पर रखने और क्षेत्र में उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। पूर्व सैनिकों ने सरकार से राजकीय सम्मान के मापदंडों पर भी जवाब मांगा है।

Kangra: धारकंडी में सड़कों पर खर्च होंगे 64 करोड़ रुपये, सल्ली स्कूल को मिला 15 लाख का स्मार्ट क्लासरूम; विधायक केवल सिंह पठानिया ने...

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने धारकंडी क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सल्ली में 15 लाख रुपये से बने स्मार्ट क्लासरूम का लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की विभिन्न सड़कों पर करीब 64 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। साथ ही लो-वोल्टेज की समस्या दूर करने, सल्ली सड़क की मरम्मत और बस सेवा बहाल करने का आश्वासन दिया।