Himachal: शिमला के इस नेचर पार्क में बच्चों के लिए बड़ा सरप्राइज! मोटू-पतलू, डोरेमोन और मिक्की माउस बने नए आकर्षण

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के मशोबरा स्थित क्रेगनैनो नेचर पार्क को अब पहले से कहीं अधिक आकर्षक बनाया जा रहा है। वन विभाग ने बच्चों और पर्यटकों के लिए यहां कई नए आकर्षण विकसित किए हैं। पार्क में लगाए गए मोटू-पतलू, डोरेमोन और मिक्की माउस के स्टैचू बच्चों के बीच खासा आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इसके साथ ही फॉरेस्ट ट्री हाउस, गैजेबो और अन्य नई सुविधाएं भी पार्क की खूबसूरती में चार चांद लगा रही हैं।

Advertisement

वन विभाग के अनुसार पार्क के सौंदर्यीकरण का कार्य अभी भी जारी है। हिमाचल के स्थानीय कारीगर पार्क को और अधिक सुंदर बनाने में जुटे हुए हैं। नई सुविधाओं के जुड़ने के बाद पार्क में आने वाले पर्यटकों की संख्या में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। विभाग का मानना है कि यह पहल बच्चों और युवाओं को प्रकृति के करीब लाने में भी मददगार साबित हो रही है। पार्क को और बेहतर बनाने के लिए हर वर्ष लगभग 20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पार्क में एक आधुनिक कैफेटेरिया भी तैयार किया गया है, जिसे जल्द ही संचालन के लिए सौंपा जाएगा। करीब 10 लाख रुपये की लागत से बने इस कैफेटेरिया का वित्त पोषण जायका (JICA) की ओर से किया गया है। इसके अलावा पार्क में 5-5 लाख रुपये की लागत से गैजेबो बनाए गए हैं, जबकि बच्चों के लिए लगाए गए आकर्षक स्टैचू करीब साढ़े चार लाख रुपये की लागत से तैयार किए गए हैं।

Advertisement

वन विभाग के मुख्य अरण्यपाल शिमला के. थिरुमल ने बताया कि पार्क में लगातार नए आकर्षण जोड़े जा रहे हैं और आने वाले समय में भी सौंदर्यीकरण का कार्य जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पार्क को आधुनिक जरूरतों के अनुरूप विकसित किया जा रहा है ताकि पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिल सके।

क्रेगनैनो नेचर पार्क आज शिमला के प्रमुख पर्यटन स्थलों में अपनी खास पहचान बना चुका है। मशोबरा में स्थित यह पार्क अपनी प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक इतालवी शैली के एस्टेट, पिकनिक स्पॉट, पाइन के घने जंगलों, छोटे तालाबों और ट्रेकिंग ट्रेल्स के लिए प्रसिद्ध है। समुद्र तल से करीब 7,700 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह पार्क शिमला शहर से लगभग 13 से 14 किलोमीटर दूर है और पर्यटकों को भीड़-भाड़ से दूर शांत वातावरण का अनुभव कराता है। पार्क में सामान्य प्रवेश टिकट 60 रुपये और बच्चों के लिए 30 रुपये निर्धारित किया गया है।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कांगड़ा के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के लंज निवासी CISF जवान राहुल रंधावा का दिल्ली में निधन, पत्नी ने दी अंतिम विदाई तो नम हुईं...

कांगड़ा के लंज क्षेत्र के अंबी गांव निवासी 36 वर्षीय CISF जवान राहुल रंधावा का दिल्ली में अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया। अंतिम विदाई के दौरान पत्नी ने उनकी अर्थी को कंधा दिया, जिसे देखकर पूरा गांव भावुक हो उठा।

चंबा में उफनते पानी में फंसा बाइक सवार, महिलाओं ने दुपट्टों से बनाई ‘जीवन रेखा’; ऐसे बची जान

चंबा के भटियात में भारी बारिश के बीच तेज बहाव में फंसे बाइक सवार की कार सवार परिवार ने जान बचाई। महिलाओं ने अपने दुपट्टों को जोड़कर रस्सी बनाई और बाइक सवार को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को, बैंक से लेकर चेक बाउंस और वैवाहिक विवाद तक होंगे निपटारे; जानिए कैसे कर सकते हैं आवेदन

हिमाचल प्रदेश में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन किया जाएगा। बैंक, श्रम विवाद, बिजली-पानी के बिल, वैवाहिक विवाद, चेक बाउंसिंग और लंबित मामलों समेत कई मामलों का आपसी समझौते से निपटारा किया जाएगा।

चौहार घाटी की 7000 फीट ऊंचाई पर सदियों पुरानी झील संकट में, 90% सूखी तो बढ़ी चिंता; क्या बचेगी प्राकृतिक धरोहर?

चौहार घाटी की बरोट पंचायत में करीब 7000 फीट की ऊंचाई पर स्थित सदियों पुरानी प्राकृतिक झील करीब 90 प्रतिशत सूख चुकी है। धार्मिक महत्व रखने वाली इस झील को बचाने के लिए स्थानीय लोगों और पर्यावरण प्रेमियों ने प्रशासन से संरक्षण की ठोस योजना बनाने की मांग की है।