HPU BA Second Year Result: राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार ने फिर किया कमाल! 100% रिजल्ट, रेखा बनी कॉलेज टॉपर

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) द्वारा घोषित बीए द्वितीय वर्ष के वार्षिक परीक्षा परिणाम में राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन कर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता साबित की है। महाविद्यालय ने इस वर्ष भी 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम दर्ज किया है, जिससे पूरे धारकंडी क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

Advertisement

परीक्षा परिणाम में महाविद्यालय की छात्रा रेखा ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज में पहला स्थान हासिल किया। कल्पना ने 84 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि ईशा शर्मा और अवंतिका ने 77-77 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।

धारकंडी क्षेत्र के ग्रामीण और दुर्गम इलाके में स्थित राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार सीमित संसाधनों के बावजूद लगातार शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। महाविद्यालय की स्थापना के बाद से विद्यार्थियों ने हर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए न केवल कॉलेज बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस वर्ष भी सभी विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर शत-प्रतिशत परिणाम सुनिश्चित किया।

Advertisement

महाविद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन, कठिन परिश्रम, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यदि विद्यार्थियों में सीखने की इच्छा और आगे बढ़ने का जज़्बा हो, तो संसाधनों की कमी कभी भी सफलता में बाधा नहीं बनती।

उन्होंने यह भी कहा कि महाविद्यालय की स्थापना से लेकर अब तक विद्यार्थियों ने लगातार उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देकर यह साबित किया है कि ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राएं भी अपनी मेहनत और लगन के दम पर बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी महाविद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नैतिक मूल्यों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा।

Advertisement

महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों ने भी विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता पर उन्हें हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भी महाविद्यालय के विद्यार्थी शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर धारकंडी क्षेत्र, जिला कांगड़ा और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा के बाद हवन यज्ञ की पूर्णाहुति, साध्वी भाग्यश्री भारती, जसवीर भारती, राकेश चौहान, रवि दत्त शर्मा समेत कथावाचक साध्वी...

शाहपुर के अभिनंदन पैलेस में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की श्रीमद्भागवत कथा के समापन के बाद हवन यज्ञ की पूर्णाहुति संपन्न हुई। भाजपा नेता राकेश चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष रवि दत्त शर्मा, समाजसेवी वीपी शर्मा, गोकुल सोंधी और साध्वी भाग्यश्री भारती समेत कथावाचक साध्वी बहनों ने हवन यज्ञ में हिस्सा लिया।

ऊना के अंब में बस में डिब्बे के अंदर जिंदा कछुआ लेकर जा रही महिला पकड़ी, दस्तावेज मांगने पर नहीं दिखा सकी कोई अनुमति

ऊना के अंब में हरियाणा रोडवेज की बस में डिब्बे के अंदर जिंदा कछुआ लेकर सफर कर रही महिला को पुलिस ने पकड़ा। महिला कछुए को धर्मशाला के एक धार्मिक गुरु को भेंट करने की बात कह रही थी, लेकिन उसे ले जाने से संबंधित कोई दस्तावेज या अनुमति पत्र नहीं दिखा सकी। पुलिस ने कछुए को कब्जे में लेकर वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है।

Solan: सोलन में NH-5 पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, हादसा या हिट एंड रन? जांच में जुटी पुलिस

सोलन के शमलेच के समीप परमाणु-शिमला NH-5 पर सोमवार सुबह अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस हादसे, हिट एंड रन समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Kangra: शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत प्रेई में भारी बारिश का कहर, कई घरों की दीवारें और डंगे बहे; रास्तों को भी नुकसान

ग्राम पंचायत प्रेई में रविवार रात हुई भारी बारिश से कई घरों की दीवारें और डंगे क्षतिग्रस्त होकर बह गए। रास्तों को भी नुकसान पहुंचा। पंचायत प्रधान सरोज चौधरी ने रात में प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर प्रशासन से राहत दिलाने का भरोसा दिया।