Kullu: कुल्लू में दर्दनाक हादसा: बेसहारा पशु से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत से मचा कोहराम

Date:

--Advertisement--

कुल्लू, 16 जुलाई। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जिला मुख्यालय के ढालपुर क्षेत्र में एक बेसहारा पशु की वजह से हुए हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतकों की पहचान मन्नत सूद निवासी जल्लूग्रां और ईशान निवासी जरी के रूप में हुई है।

Advertisement

स्थानीय निवासी रूप सिंह और श्याम लाल के अनुसार यह हादसा 14 और 15 जुलाई की दरमियानी रात करीब 2 बजे हुआ। दोनों युवक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक एक बेसहारा पशु उनकी बाइक के सामने आ गया। पशु से टकराने के बाद बाइक अनियंत्रित हो गई और फिसलते हुए सीधे रूप सिंह और श्याम लाल के घर के आंगन में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

Advertisement

हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने बिना समय गंवाए पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस के माध्यम से दोनों घायलों को तत्काल क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, लेकिन इलाज के दौरान दोनों युवकों ने दम तोड़ दिया।

कुल्लू के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव चौहान ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में 16 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ट्यूशन के लिए निकला था अभिलाष; दो अज्ञात लोगों को लेकर पुलिस को दिया...

कांगड़ा के लंबागांव में 16 वर्षीय छात्र अभिलाष की टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह 27 अगस्त को ट्यूशन के लिए निकला था और अगले दिन घर से कुछ दूरी पर बदहवास हालत में मिला था। छात्र ने पुलिस को दो अज्ञात लोगों के उसे ट्राले में ले जाने और कुछ पिलाने की बात बताई थी।

शिमला IGMC में स्वाइन फ्लू से 64 वर्षीय मरीज की मौत, 29 अगस्त को रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव

शिमला के IGMC में स्वाइन फ्लू से पीड़ित 64 वर्षीय बिलासपुर निवासी मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई। मरीज 13 अगस्त को भर्ती हुआ था और 29 अगस्त को उसकी स्वाइन फ्लू रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

नेरवा के हडेऊ नाला में ऑल्टो कार खाई में गिरी, महिला की मौके पर मौत; चार घायल, कुछ IGMC रेफर

नेरवा के हडेऊ नाला के पास रविवार को ऑल्टो कार खाई में गिर गई। हादसे में हिराह गांव की नीतू की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। कुछ घायलों को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है।

Kangra: नगरोटा बगवां में धीमान महासभा की नई कार्यकारिणी का गठन, रवि धीमान बने प्रधान; रघुवीर और जोगिंद्र को मिली अहम जिम्मेदारी

नगरोटा बगवां में धीमान महासभा की बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। हटवास के रवि कुमार धीमान को प्रधान, जबकि रघुवीर सिंह और जोगिंद्र सिंह को उपप्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई।