Shahpur: सरस्वती वंदना और हवन से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, कॉलेज में शुरू होगी B.Voc की पढ़ाई; विधायक केवल सिंह पठानिया ने किया बड़ा ऐलान

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 15 जुलाई। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत इस बार एक नई और प्रेरणादायक पहल के साथ हुई। शिक्षा को भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने के उद्देश्य से राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में सरस्वती वंदना और हवन के साथ नए सत्र का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर शाहपुर के विधायक एवं हिमाचल प्रदेश सरकार के उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान केवल सिंह पठानिया ने विधिवत पूजा-अर्चना की और हवन में आहुतियां देकर नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संस्कार, संस्कृति और नैतिक मूल्यों का भी आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, मेहनत और अच्छे संस्कारों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

उन्होंने बताया कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में अब प्रत्येक मंगलवार की शुरुआत हनुमान चालीसा और गायत्री मंत्र के पाठ से की जा रही है। उनका कहना था कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच, अनुशासन और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देना है।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान विधायक केवल सिंह पठानिया ने एक और बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में इसी शैक्षणिक सत्र से B.Voc (बैचलर ऑफ वोकेशनल) की कक्षाएं शुरू करने की अनुमति मिल गई है। इसके अलावा भविष्य में यहां BBA और BCA पाठ्यक्रम भी शुरू करने की योजना पर काम किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को रोजगारपरक शिक्षा का बेहतर अवसर मिलेगा।

महाविद्यालय के प्राचार्य विश्वजीत ने मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया और महाविद्यालय में B.Voc तथा PGDCA पाठ्यक्रमों की मंजूरी दिलाने के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन नए पाठ्यक्रमों से विद्यार्थियों को आधुनिक और व्यावसायिक शिक्षा का लाभ मिलेगा।

Advertisement

इस अवसर पर एसडीएम शाहपुर गणेश ठाकुर, राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के प्राचार्य राकेश पठानिया, राजकीय महाविद्यालय लंज के प्राचार्य संजय शर्मा, बीएमओ शाहपुर डॉ. कविता ठाकुर, राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार के कार्यकारी प्राचार्य विनोद, प्रधानाचार्य बलजीत दियोलिया, शमसेर भारती, भाग सिंह, सीडीपीओ रैत निर्मला, डॉ. सतीश ठाकुर, डॉ. केशव, बैंक प्रबंधक जे.आर. शर्मा, तहसील कल्याण अधिकारी विनोद, फार्मेसी अधिकारी चमन, एसएचओ शाहपुर राजेंद्र सिंह, लोक गायक ईशांत भारद्वाज, पंचायत प्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी, महाविद्यालय का शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

चम्बा में भालू की दहशत से सहमे ग्रामीण, खेतों और घरों के पास लगातार हो रही मौजूदगी से बढ़ी चिंता

चम्बा के बनीखेत क्षेत्र की ग्राम पंचायत मनोला के गोली, टिकरू और मंधीयार गांव में जंगली भालू की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है। खेतों और घरों के आसपास भालू देखे जाने के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर उसे पकड़ने की मांग की है।

मजदूर पिता की मेहनत बनी बेटियों की ताकत, सिरमौर की सगी बहनों काजल और मंजू ने UGC-NET परीक्षा की पास

सिरमौर के शिलाई स्थित बूटियाना गांव की सगी बहनों काजल शर्मा और मंजू शर्मा ने UGC-NET परीक्षा पास कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। काजल ने हिंदी और मंजू ने इतिहास विषय में सफलता हासिल की। दोनों के पिता दिहाड़ी-मजदूरी करते हैं।

शिमला में चिट्टे के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, पंजाब-हरियाणा से जुड़े तार; गुजरात एयरपोर्ट से भी आरोपी गिरफ्तार

शिमला पुलिस ने चिट्टे के संगठित अंतर्राज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए तीन बड़े तस्करों को गिरफ्तार किया है। जांच में नेटवर्क के तार पंजाब और हरियाणा से जुड़े मिले। पुलिस ने वित्तीय लेनदेन और सप्लाई चैन की जांच के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई।

दिल्ली में नूरपुर विधायक रणबीर सिंह निक्का ने जेपी नड्डा से की मुलाकात, मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर हुई अहम चर्चा

नूरपुर विधायक रणबीर सिंह निक्का ने दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान नूरपुर के मातृ-शिशु अस्पताल को जल्द शुरू करवाने सहित क्षेत्र और प्रदेश से जुड़े विकास कार्यों पर चर्चा हुई।