Kangra: 17 जुलाई को दाड़ी क्षेत्र में 8 घंटे बिजली रहेगी बंद, इन इलाकों के लोग पहले ही कर लें जरूरी तैयारी

Date:

--Advertisement--

11 केवी दाड़ी फीडर पर रखरखाव कार्य के चलते 17 जुलाई को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। मौसम खराब होने पर कार्य अगले दिन किया जाएगा।

Advertisement

धर्मशाला: कांगड़ा जिले के दाड़ी क्षेत्र के लोगों के लिए जरूरी खबर है। विद्युत उपमंडल-2 ने 17 जुलाई को निर्धारित रखरखाव कार्य के चलते कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद रखने का निर्णय लिया है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे पहले से आवश्यक तैयारियां कर लें, ताकि किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Advertisement

विद्युत उपमंडल-2 के सहायक अभियंता रमन भरमौरीया ने बताया कि 11 केवी दाड़ी फीडर पर विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव और मरम्मत कार्य के कारण 17 जुलाई को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान शीला चैक, अचीवर-हब, दाड़ी बाजार, पासू, भटेड और आसपास के अन्य क्षेत्रों में बिजली उपलब्ध नहीं होगी।

Advertisement

उन्होंने बताया कि यदि 17 जुलाई को मौसम खराब रहता है तो यह कार्य अगले दिन किया जाएगा। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग करने और निर्धारित समय के दौरान आवश्यक कार्य पहले ही निपटाने की अपील की है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: लदवाड़ा में नशे पर कांगड़ा पुलिस की बड़ी चोट, 33.01 ग्राम चिट्टे के साथ युवक और महिला गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस की सीआईए टीम ने शाहपुर के लदवाड़ा चौक के पास 33.01 ग्राम चिट्टा बरामद कर उत्तर प्रदेश के एक युवक और पंजाब की एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।

Kangra: 5 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहा रोशन लाल, जर्जर घर और बिना बिजली के गुजर रही जिंदगी, समाजसेवी के डी...

कांगड़ा की नंदरुल पंचायत के निवासी रोशन लाल पिछले पांच वर्षों से सरकारी आवास और बिजली की सुविधा के लिए भटक रहे हैं। समाजसेवी के डी राणा ने उनके जर्जर मकान का दौरा कर प्रशासन से तत्काल कार्रवाई और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की है।

Mandi: मंडी पुलिस की बड़ी कामयाबी! वर्षों से फरार घोषित अपराधी पंजाब से गिरफ्तार, 4 मामलों में था वांछित

मंडी पुलिस की पीओ सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वर्षों से फरार घोषित अपराधी विनोद कुमार उर्फ नोनू को पंजाब के कादियां (बटाला) से गिरफ्तार किया है। आरोपी मंडी जिले के विभिन्न थानों में दर्ज चार आपराधिक मामलों में वांछित था।

Kangra: टैक्सी में घूम रहे थे तीन युवक, CIA की कार्रवाई में 13.90 ग्राम चिट्टा बरामद, तीनों गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने योल क्षेत्र के जद्रांगल में बड़ी कार्रवाई करते हुए 13.90 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर टैक्सी भी जब्त की गई है।