Kangra: कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के छात्रों ने नेपाल में लहराया तिरंगा, इंडो–नेपाल स्कूल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में वॉलीबॉल टीम बनी रनर-अप, अंडर-60 किलोग्राम कुश्ती में वरुण चंदेल ने जीता गोल्ड मेडल, शाहपुर लौटने पर हुआ भव्य स्वागत

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 13 जुलाई 2026। कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर के विद्यार्थियों ने 10वीं इंडो–नेपाल स्कूल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन कर न केवल शाहपुर और जिला कांगड़ा बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। नेपाल के पोखरा में 3 जुलाई से 7 जुलाई 2026 तक आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले स्कूल के खिलाड़ियों का सोमवार को स्कूल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।

स्कूल की टीम 1 जुलाई को नेपाल के लिए रवाना हुई थी और 8 जुलाई को प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद वापस लौटी। इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन का आयोजन स्कूल स्पोर्ट्स एजुकेशन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (SSEAI) और पीसीए पोखरा द्वारा किया गया था, जिसमें भारत और नेपाल के कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल की अंडर-19 वॉलीबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता (रनर-अप) का खिताब अपने नाम किया। टीम में अनिरुद्ध, पीयूष, तापिश, सुमित, कुलदीप और नैतिक शामिल रहे, जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया।

स्कूल के लिए एक और बड़ी उपलब्धि वरुण चंदेल ने हासिल की। उन्होंने अंडर-60 किलोग्राम कुश्ती वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्कूल और हिमाचल प्रदेश का गौरव बढ़ाया।

सोमवार को स्कूल परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में सभी पदक विजेता खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। स्कूल के स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर एवं डीपीई राहुल कुमार और कोच आशीष मनहास ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उन्हें पदक प्रदान किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पूरे स्कूल परिवार ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ खिलाड़ियों की उपलब्धियों का स्वागत किया।

स्कूल प्रबंधन ने छात्रों की इस सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि शाहपुर, जिला कांगड़ा और पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गौरव का क्षण है। प्रबंधन ने कहा कि स्कूल भविष्य में भी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए हर संभव सुविधा और बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराता रहेगा। साथ ही डीपीई राहुल कुमार और कोच आशीष मनहास के समर्पण और मेहनत की भी सराहना की गई, जिनके मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने यह सफलता हासिल की।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

बिल-वाउचर में हेराफेरी कर सरकारी सब्सिडी लेने का आरोप, पिता-बेटे समेत 3 पर केस; जांच में चौंकाने वाले खुलासे

कांगड़ा के जवाली क्षेत्र में बागवानी विभाग की योजनाओं में फर्जी बिल-वाउचर और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए लाखों रुपये की सब्सिडी लेने के आरोप में पिता-बेटे समेत तीन लोगों पर केस दर्ज हुआ है। सतर्कता ब्यूरो की जांच में फर्जी बिल, रिकॉर्ड में विसंगतियां और सब्सिडी वाली योजनाओं में कथित अनियमितताओं के कई मामले सामने आए हैं।

बद्दी में बंद गोदाम पर देर रात छापा, 4 लाख प्रतिबंधित दवाएं और इंजेक्शन बरामद; कारोबारी पर NDPS एक्ट में केस

बद्दी में औषधि नियंत्रण विभाग और पुलिस ने बंद गोदाम पर छापा मारकर करीब चार लाख प्रतिबंधित गोलियां-कैपसूल और इंजेक्शन बरामद किए हैं। मामले में एएस केमिकल के मालिक अंकित शुक्ला के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

शिमला में मिठाइयों पर बड़ी कार्रवाई, कॉकरोच मिलने पर 2 दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड; गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट

शिमला में खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग ने मिठाई दुकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। बालूगंज में मिठाइयों में कॉकरोच मिलने पर दो प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित किए गए, जबकि बस स्टैंड की दुकान में गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट करवाई गई।

मणिमहेश कैलाश की चोटी पर चढ़ने निकला था गड़रिया, फिर जो हुआ उसे आज भी मानते हैं रहस्यमयी कहानी; जानें पूरी लोककथा

चंबा के भरमौर स्थित मणिमहेश कैलाश से जुड़ी गड़रिये की एक रहस्यमयी लोककथा आज भी श्रद्धालुओं के बीच चर्चित है। मान्यता है कि कैलाश की ओर चढ़ने का प्रयास करने वाला गड़रिया और उसके साथ मौजूद लोग पत्थर बन गए थे। हालांकि, इस कहानी का कोई वैज्ञानिक या ऐतिहासिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है।