Himachal: दूरदराज क्षेत्रों में जन समस्याओं का समाधान – मुख्यमंत्री की अनूठी पहल

Date:

--Advertisement--

शिमला – हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने एक अनूठी पहल की है, जिसके अंतर्गत वह शिमला जिले के सुदूर क्षेत्र डोडरा-क्वार का दौरा करेंगे। 26 अक्तूबर, 2024 को इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री वहां की महिलाओं को इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत लाभान्वित करेंगे।

मुख्यमंत्री रात्रि को डोडरा में रुकेंगे और ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनेंगे। उनका कहना है कि सरकार का उद्देश्य गांवों में जाकर लोगों की समस्याओं का समाधान उनके घरद्वार पर करना है ताकि ग्रामीणों को अपनी छोटी-छोटी शिकायतों के निवारण के लिए जिला मुख्यालय न जाना पड़े। उन्होंने मंत्रिमंडल को भी निर्देशित किया है कि वे भी इसी तरह से ग्रामीण क्षेत्रों में जाएं और लोगों की समस्याएं सुनें।

मुख्यमंत्री ने इस पहल को राज्य के विकास का हिस्सा बताया है और कहा है कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री डोडरा-क्वार दौरे के दौरान जनसभा को संबोधित करेंगे और लोगों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनकी समस्याएं जानेंगे। उपमंडलाधिकारी धर्मेश ने कहा कि डोडरा-क्वार क्षेत्र के लोग मुख्यमंत्री की इस पहल से काफी उत्साहित हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल की तहसीलों में बदलेगा कामकाज का तरीका, हफ्ते में 3 दिन तहसीलदार सुनेंगे राजस्व मामलों की अपीलें; मौके पर निपटारे के निर्देश

हिमाचल प्रदेश की तहसीलों में अब तहसीलदार और नायब तहसीलदार सप्ताह में तीन दिन राजस्व मामलों की अपीलों की सुनवाई करेंगे। तकसीम, इंतकाल और निशानदेही जैसे मामलों के जल्द निपटारे के लिए अधिकारियों को मौके पर ही कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

श्री बालाजी हॉस्पिटल के नर्सिंग कॉलेज में दिवाली की धूम, भावुक माहौल में प्रशिक्षण पूरा करने वाले विद्यार्थियों को दी विदाई

श्री बालाजी हॉस्पिटल से संबद्ध नर्सिंग कॉलेज में धनतेरस और दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान प्रशिक्षण पूरा करने वाले विद्यार्थियों को विदाई दी गई। डॉ. राजेश ने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ मानव सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का संदेश दिया।

धनतेरस पर HRTC के 12 हजार कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 5% DA की किस्त जारी; 8,500 पेंशनरों को भी मिली राहत

हिमाचल सरकार ने एचआरटीसी के करीब 12 हजार कर्मचारियों को 5 प्रतिशत महंगाई भत्ते की किस्त जारी कर दी है। वहीं, निगम के करीब 8,500 पेंशनरों को 3 प्रतिशत डीए का लाभ मिलेगा। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने इसकी जानकारी दी।

त्रिपुरा में BSF जवानों पर भीड़ का हमला, तीन जवान गंभीर रूप से घायल; एमएल ठाकुर ने की सख्त कार्रवाई की मांग

त्रिपुरा के आशाबाड़ी में बीएसएफ जवानों पर भीड़ के हमले में तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। एक्स पैरामिलिट्री कल्याण संगठन हिमाचल प्रदेश के मुख्य संरक्षक एमएल ठाकुर ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।