Una: हिमाचल को पीएमजीएसवाई-4 में मिलेंगे ₹4000 करोड़: विक्रमादित्य सिंह ठाकुर

Date:

--Advertisement--

प्रदेश में आधारभूत संरचना हो रही मजबूत

अंब (ऊना), 24 अक्तूबर: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई-4) के चौथे चरण में हिमाचल प्रदेश को ₹4000 करोड़ की अतिरिक्त राशि मिलेगी, जिससे प्रदेश के 800 गांवों में सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाया जाएगा। यह जानकारी लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ठाकुर ने चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान दी, जहां उन्होंने कई विकास परियोजनाओं की प्रगति का निरीक्षण किया।

इस दौरे में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य समय पर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। इस दौरान चिंतपूर्णी विधायक सुदर्शन सिंह बबलू भी उनके साथ रहे।

केंद्र सरकार के सामने हिमाचल के हितों को मजबूती से रखा जा रहा है

विक्रमादित्य सिंह ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल के हितों को केंद्र के सामने मजबूती से रख रही है। हाल ही में केंद्र ने लोक निर्माण विभाग के लिए ₹350 करोड़ स्वीकृत किए हैं, और आगे भी सहयोग की कोशिशें जारी रहेंगी। पिछले साल केंद्र से करीब ₹3000 करोड़ मिले थे, जिनसे विभिन्न जिलों में विकास कार्य किए जा रहे हैं।

भ्रष्टाचार पर सख्त रुख

मंत्री ने साफ कहा कि विभाग में किसी भी तरह की लापरवाही और भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को समय पर परियोजनाओं को पूरा करने के निर्देश दिए ताकि जनता को जल्द से जल्द सुविधाएं मिल सकें। साथ ही, उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर दिया।

चिंतपूर्णी में लाए जाएंगे बड़े प्रोजेक्ट्स

विक्रमादित्य सिंह ठाकुर ने क्षेत्र में बड़े पैमाने पर परियोजनाएं लाने का आश्वासन दिया। कुछ बड़े प्रोजेक्ट्स की डीपीआर तैयार कर स्वीकृति के लिए जल्द ही दिल्ली भेजी जाएगी, जिससे क्षेत्र में नए विकास कार्य हो सकें।

उन्होंने राजकीय डिग्री कॉलेज चौकीमन्यार के निर्माण का निरीक्षण किया, जिस पर ₹13.33 करोड़ खर्च हो रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने स्वां नदी पर 500 मीटर लंबे डबल लेन पुल का भी निरीक्षण किया, जिसकी लागत ₹42.82 करोड़ है।

विकास का आदर्श बनेगा चिंतपूर्णी: सुदर्शन सिंह बबलू

चिंतपूर्णी विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने मंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से पूरे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य चिंतपूर्णी को विकास का आदर्श बनाना है, ताकि जनता को जल्द से जल्द इनका लाभ मिल सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Chamba: डेढ़ साल से फरार इब्राहिम ने परिवार को बनाया बंधक! हथियारों के साथ घर में घुसकर दी धमकी, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप

चम्बा के चुराह में राजपुरा जेल से फरार इब्राहिम पर परिवार को बंधक बनाकर धमकाने का आरोप लगा है। घटना के बाद कथित वायरल ऑडियो से पुलिस और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया है।

Sirmaur: कालाअंब में चिट्टे की बड़ी खेप के साथ महिला समेत 5 गिरफ्तार, 30.40 ग्राम हेरोइन और नकदी बरामद

सिरमौर पुलिस ने कालाअंब में मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 30.40 ग्राम चिट्टा यानी हेरोइन और 47,800 रुपये नकद बरामद हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ऊना में जच्चा-बच्चा की मौत के बाद फिर भड़का गुस्सा, शव वाली एंबुलेंस रोककर चक्का जाम; महिला डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग

ऊना क्षेत्रीय अस्पताल में महिला और उसके गर्भस्थ शिशु की मौत के बाद शनिवार को परिजनों और ग्रामीणों ने शव लेकर पहुंची एंबुलेंस को रोककर प्रदर्शन किया और चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने महिला चिकित्सक की गिरफ्तारी, बर्खास्तगी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। स्वास्थ्य विभाग ने निलंबन की सिफारिश और पुलिस ने एफआईआर दर्ज होने की जानकारी दी।