Kangra: Pong Dham में जल क्रीड़ा गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए जिलास्तरीय सोसाइटी का गठन

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला: कांगड़ा जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल पौंग बांध में जल क्रीड़ा गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए एक जिलास्तरीय सोसायटी का गठन किया जाएगा। इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया चल रही है। इस सोसायटी का नाम “जिलास्तरीय जल क्रीड़ा सोसाइटी” रखा जाएगा।

इस सोसाइटी के अध्यक्ष कांगड़ा के उपायुक्त हेमराज वैरबा होंगे, जबकि सचिव के रूप में जिला पर्यटन अधिकारी विनय धीमान जिम्मेदारी संभालेंगे। इस सोसाइटी का उद्देश्य पौंग बांध में जल क्रीड़ा गतिविधियों को बढ़ावा देना और पर्यटकों को आकर्षित करना है। इससे न केवल पर्यटन में बढ़ोतरी होगी बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी खुलेंगे।

पौंग बांध में मौजूदा गतिविधियां फिलहाल, पौंग बांध में जल क्रीड़ा गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसके अलावा, हर साल नवंबर और दिसंबर के महीने में हजारों की संख्या में विदेशी पक्षी यहां आते हैं, जिससे पक्षी प्रेमियों के लिए यह स्थल खास आकर्षण का केंद्र बन जाता है।

सौर ऊर्जा से चलित शिकारे और हाउस बोट योजना पौंग बांध में सौर ऊर्जा से चलने वाली हाउस बोट और शिकारे चलाने की भी योजना है। इसके लिए राष्ट्रीय वन्यजीव अभ्यारण्य बोर्ड को प्रस्ताव भेजा गया है, और मंजूरी मिलने के बाद यह योजना लागू हो सकेगी।

जिला पर्यटन अधिकारी विनय धीमान ने बताया कि इस सोसायटी का गठन जल क्रीड़ा गतिविधियों को बढ़ावा देने और पर्यटन को बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। इसका पंजीकरण प्रक्रिया जारी है, और सोसायटी की अध्यक्षता डीसी कांगड़ा करेंगे, जबकि वे खुद सचिव होंगे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kareri Lake News: 20 KM का कठिन ट्रेक कर रिड़कमार कॉलेज के छात्रों ने चमकाई करेरी झील, प्लास्टिक कचरा हटाकर दिया स्वच्छता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार के 34 विद्यार्थियों और 3 प्राध्यापकों ने करीब 20 किलोमीटर का कठिन ट्रेक कर करेरी झील में स्वच्छता अभियान चलाया। NSS इकाई और ऐतिहासिक सोसायटी के संयुक्त आयोजन में प्लास्टिक कचरा एकत्र कर उसका उचित निस्तारण किया गया। विद्यार्थियों ने मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन भी किया

Nurpur Four Lane: बारिश के बाद दलदल बनी पठानकोट-मंडी फोरलेन, वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी; हर पल हादसे का डर

नूरपुर में निर्माणाधीन पठानकोट-मंडी फोरलेन बारिश के बाद कई जगह दलदल में तबदील हो गया। कीचड़, जलभराव और गड्ढों के कारण वाहन चालकों, खासकर दोपहिया सवारों को परेशानी और हादसे का खतरा बढ़ गया है।

HPBOSE Registration 2026-27: 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए जरूरी खबर, 15 अक्टूबर तक बिना लेट फीस करें रजिस्ट्रेशन

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं के नियमित विद्यार्थियों का शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण जारी है। बिना लेट फीस पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर है।

Bilaspur: नाबालिग बेटी के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप, भराड़ी पुलिस ने दर्ज किया केस

बिलासपुर के भराड़ी थाना क्षेत्र में दलोटा निवासी व्यक्ति की शिकायत पर गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता ने अपने और अपनी नाबालिग बेटी के साथ मारपीट का आरोप लगाया है।