हिमाचल में BPL सूची को लेकर बड़ा अपडेट! 15 जुलाई तक जारी होगी नई सूची, जानिए कौन कर सकता है आवेदन

Date:

--Advertisement--

शिमला, 30 जून। हिमाचल प्रदेश सरकार ने बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) परिवारों के चयन के लिए आठवें चरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ग्रामीण विकास विभाग ने इस संबंध में नए दिशा-निर्देश जारी करते हुए पूरी प्रक्रिया का शेड्यूल भी तय कर दिया है। सरकार के अनुसार आवेदन प्राप्त करने, सत्यापन और अनुशंसा की प्रक्रिया 5 जुलाई तक पूरी की जाएगी, जबकि अंतिम बीपीएल सूची 15 जुलाई तक प्रकाशित कर दी जाएगी।

ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार पात्र परिवारों से आवेदन लेकर ग्राम, खंड और जिला स्तर पर उनका सत्यापन किया जाएगा। सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी।

Advertisement

सरकार ने इस बार भूमिहीन परिवारों को भी आवेदन करने की अनुमति दी है। इसके अलावा ऐसे पात्र परिवार, जो पिछले सात चरणों में केवल आय प्रमाण पत्र या अन्य आवश्यक दस्तावेज समय पर जमा न कर पाने के कारण चयन से वंचित रह गए थे, उन्हें भी इस आठवें चरण में आवेदन करने का मौका मिलेगा।

सरकार ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पूरी प्रक्रिया निर्धारित समय-सीमा के भीतर और पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न की जाए, ताकि वास्तविक पात्र परिवारों को योजना का लाभ मिल सके।

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि केवल आवेदन स्वीकार होने या सर्वेक्षण में शामिल होने से किसी परिवार का नाम बीपीएल सूची में स्वतः शामिल नहीं माना जाएगा। अंतिम चयन केवल सत्यापन प्रक्रिया और सरकार द्वारा तय किए गए मानकों के आधार पर ही किया जाएगा।

सरकार ने कुछ स्पष्ट बहिष्करण मानदंड भी निर्धारित किए हैं। जिन परिवारों का कोई सदस्य आयकरदाता है, जिनकी सभी स्रोतों से वार्षिक आय 75 हजार रुपये से अधिक है, जिनके पास एक हेक्टेयर से अधिक भूमि है या जिनके परिवार का कोई सदस्य सरकारी, अर्धसरकारी अथवा निजी नौकरी में कार्यरत है, ऐसे परिवार बीपीएल सूची में शामिल नहीं किए जाएंगे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा में आंगनवाड़ी में नौकरी का मौका, कार्यकर्ता और सहायिका के 15 पदों पर भर्ती; 17 अक्टूबर तक करें आवेदन

कांगड़ा और शाहपुर उपमंडल के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता एवं सहायिका के 15 पदों पर भर्ती निकली है। 12वीं पास 18 से 35 वर्ष की महिलाएं 17 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकती हैं।

Kangra: जसूर के विद्यार्थियों ने सेना के जवानों से सीखे देशसेवा के सबक, ‘ऑपरेशन पवन’ की 40वीं वर्षगांठ पर खास यूथ इंटरएक्शन प्रोग्राम

जसूर के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ‘ऑपरेशन पवन’ की 40वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में विशेष यूथ इंटरएक्शन प्रोग्राम आयोजित हुआ। सेना के जवानों ने विद्यार्थियों से संवाद कर अपने अनुभव साझा किए।

Kangra: गुम्मर में बाल कटवाने गया अरुण कुमार अचानक लापता, CCTV में आखिरी बार आया नजर; तलाश जारी

गुम्मर निवासी अरुण कुमार 25 सितंबर को सुबह बाल कटवाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। CCTV में नजर आने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

14 किमी के कठिन ट्रैक पर पहुंचे डीसी कांगड़ा, ग्लेशियर झील का लिया जायजा; तत्काल खतरे के नहीं मिले संकेत

डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा और एसडीएम बैजनाथ संकल्प गौतम ने करीब 14 किलोमीटर का कठिन ट्रैक पूरा कर मुल्थान तहसील के पोलिंग क्षेत्र में स्थित ग्लेशियर झील का निरीक्षण किया। प्रशासन के अनुसार फिलहाल झील से तत्काल खतरे के संकेत नहीं मिले हैं।