HP TET 2026: 21 जून को होगी टीजीटी नॉन-मैडीकल और हिंदी परीक्षा, 7,748 अभ्यर्थी होंगे शामिल, एडमिट कार्ड जारी

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने टीजीटी नॉन-मैडीकल और टीजीटी हिंदी विषयों की अध्यापक पात्रता परीक्षा (HP TET 2026) के आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह परीक्षा 21 जून को प्रदेशभर में आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए कुल 87 परीक्षा केंद्र स्थापित किए हैं, जहां 7,748 अभ्यर्थी परीक्षा में भाग लेंगे। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रोल नंबर और एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिए गए हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा दो सत्रों में आयोजित होगी। पहले सत्र में सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक टीजीटी नॉन-मैडीकल विषय की परीक्षा होगी। इसके लिए प्रदेशभर में 49 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 5,517 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। वहीं दूसरे सत्र में दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक टीजीटी हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस विषय के लिए 38 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं और 2,231 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। दोनों परीक्षाओं की अवधि 2 घंटे 30 मिनट रहेगी।

Advertisement

बोर्ड ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड के साथ एक वैध मूल पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और सुरक्षा के साथ संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने अभ्यर्थियों से समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील की है। किसी भी तकनीकी समस्या की स्थिति में अभ्यर्थी बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

सुंदरनगर पुलिस ने तकनीक से ढूंढ निकाले चोरी-गुम हुए 10 मोबाइल, CEIR पोर्टल बना बड़ा मददगार; अब मालिकों को लौटाए जाएंगे फोन

सुंदरनगर पुलिस ने CEIR पोर्टल और IMEI नंबर की मदद से चोरी और गुम हुए 10 मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए हैं। पुलिस ने अब इन मोबाइल फोन को उनके मूल मालिकों को लौटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

कालाअम्ब में बेकाबू ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, 2 की मौत; हिमाचल से हरियाणा तक मचा हड़कंप, चालक गिरफ्तार

कालाअम्ब में शनिवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने गलत दिशा में जाकर बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक हिमाचल-हरियाणा सीमा पार कर गया और हरियाणा में भी कई वाहनों व एक दुकान को नुकसान पहुंचाने की जानकारी सामने आई। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

कुत्ते का शिकार करने घर में घुसा तेंदुआ खुद कमरे में हुआ कैद, 36 घंटे तक मचा हड़कंप; ट्रेंकुलाइजर से हुआ सुरक्षित रेस्क्यू

सिरमौर के चूईनाधार गांव में कुत्ते का शिकार करने घर में घुसा तेंदुआ खुद ही कमरे में कैद हो गया। करीब 36 घंटे बाद वन विभाग की टीम ने ट्रेंकुलाइजर और प्रशिक्षित निशानेबाज की मदद से उसका सुरक्षित रेस्क्यू किया और जंगल में छोड़ दिया।

सुजानपुर में प्लास्टिक कचरे की ढुलाई पर 1.56 लाख का भुगतान सवालों में, ऑडिट ने जताई आपत्ति; जानें क्या है पूरा मामला

सुजानपुर नगर परिषद में प्लास्टिक कचरे की ढुलाई के लिए 1,56,016 रुपये के भुगतान पर ऑडिट ने आपत्ति जताई है। रिपोर्ट के अनुसार, अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट बाघा तक प्लास्टिक कचरे की निशुल्क ढुलाई का प्रावधान था, इसके बावजूद निजी फर्म को 14 ट्रिप का भुगतान किया गया।